AAP Vs LG: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से राजनीति छोड़कर दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने की अपील की। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार द्वारा घसीटे जाने के बाद केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून और व्यवस्था की स्थिति का क्या हुआ? गुंडों का हौसला इतना बढ़ गया है कि महिला आयोग की अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं है। एलजी साहब से गुजारिश है कि कुछ दिनों के लिए राजनीति छोड़कर कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। हम उनका पूरा सहयोग करेंगे।
और पढ़िए – WFI चीफ बृजभूषण सिंह बोले- आज राजनीतिक साजिश का करूंगा पर्दाफाश
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1616283614643359747
केजरीवाल ने पूछा- दखल देंगे तो व्यवस्था कैसे चलेगी?
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि LG साहब, आपका काम दिल्ली की क़ानून व्यवस्था, दिल्ली पुलिस और DDA संभालना है। हमारा काम दिल्ली के अन्य सभी विषयों पर काम करना है। आप अपना काम कीजिए, हमें अपना काम करने दीजिए। तभी तो व्यवस्था चलेगी। आप अपने काम छोड़कर रोज़ हमारे काम में दखल देंगे तो व्यवस्था कैसे चलेगी?
बता दें कि स्वाति मालीवाल से गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक कार सवार ने अभद्रता की थी। इस दौरान स्वाति मालीवाल का हाथ कार की खिड़की में फंस गया था जिसके बाद नशे में धुत ड्राइवर ने करीब 10-15 मीटर तक उन्हें घसीटा था।
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता करने और उन्हें घसीटने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हरीश चंद्र को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
और पढ़िए – प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71 हजार लोगों को बांटे नियुक्ति पत्र
स्वाति मालीवाल बोलीं- भाग्यशाली थी मैं कि बच गई
कंझावला हत्याकांड का जिक्र करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि उनका भी अंजलि जैसा ही हश्र होता, जिसकी 1 जनवरी को एक कार द्वारा कथित रूप से टक्कर मारने और घसीटने के बाद मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली थीं कि वह बाल-बाल बच गईं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
6 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
8 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
13 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines