AAP Vs LG: CM केजरीवाल ने LG सक्सेना पर साधा निशाना, बोले- राजनीति छोड़िए, कानून व्यवस्था पर ध्यान दीजिए

Arvind Kejriwal, VK Saxena, Delhi Government, AAP, BJP

AAP Vs LG

AAP Vs LG: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से राजनीति छोड़कर दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने की अपील की। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार द्वारा घसीटे जाने के बाद केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून और व्यवस्था की स्थिति का क्या हुआ? गुंडों का हौसला इतना बढ़ गया है कि महिला आयोग की अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं है। एलजी साहब से गुजारिश है कि कुछ दिनों के लिए राजनीति छोड़कर कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। हम उनका पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1616283614643359747

विज्ञापन

केजरीवाल ने पूछा- दखल देंगे तो व्यवस्था कैसे चलेगी?

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि LG साहब, आपका काम दिल्ली की क़ानून व्यवस्था, दिल्ली पुलिस और DDA संभालना है। हमारा काम दिल्ली के अन्य सभी विषयों पर काम करना है। आप अपना काम कीजिए, हमें अपना काम करने दीजिए। तभी तो व्यवस्था चलेगी। आप अपने काम छोड़कर रोज़ हमारे काम में दखल देंगे तो व्यवस्था कैसे चलेगी?

बता दें कि स्वाति मालीवाल से गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक कार सवार ने अभद्रता की थी। इस दौरान स्वाति मालीवाल का हाथ कार की खिड़की में फंस गया था जिसके बाद नशे में धुत ड्राइवर ने करीब 10-15 मीटर तक उन्हें घसीटा था।

विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता करने और उन्हें घसीटने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हरीश चंद्र को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल बोलीं- भाग्यशाली थी मैं कि बच गई

कंझावला हत्याकांड का जिक्र करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि उनका भी अंजलि जैसा ही हश्र होता, जिसकी 1 जनवरी को एक कार द्वारा कथित रूप से टक्कर मारने और घसीटने के बाद मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली थीं कि वह बाल-बाल बच गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ