---विज्ञापन---

दिल्ली

‘दिल्ली में फिर जिंदा हुआ शिक्षा माफिया…’ भाजपा सरकार पर AAP का वार

AAP Targets on Delhi BJP Govt: दिल्ली की भाजपा सरकार को आम आदमी पार्टी ने फिर से आड़े हाथ लिया है। AAP ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद से निजी स्कूलों में दोबारा शिक्षा माफिया जिंदा हो गया है।

AAP Targets on Delhi BJP Govt: दिल्ली में भाजपा सरकार की मिलीभगत से निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई बेतहाशा फीस के खिलाफ पैरेंट्स का आक्रोश बढ़ता रहा है। पैरेंट्स का यह गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शनिवार को यूनाइटेड पैरेंट्स वॉयस संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में पैरेंट्स सड़कों पर उतरकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान पैरेंट्स ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी फीस जमा नहीं करने का एलान किया। पैरेंट्स के साथ खड़ी आम आदमी पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान की वीडियो एक्स पर साझा करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। ‘आप’ ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद से निजी स्कूलों में दोबारा शिक्षा माफिया जिंदा हो गया है।

बढ़ी फीस के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस के खिलाफ अभिभावक सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार के आने के बाद निजी स्कूलों का माफिया दोबारा ज़िंदा हो गया और मनमाने ढंग से फीस बढ़ा दी। भाजपा सरकार भी इन शिक्षा माफियाओं के साथ ही खड़ी है। शिक्षा माफिया और भाजपा सरकार की तानाशाही से परेशान होकर अब बच्चों के अभिभावक सड़कों पर उतर रहे हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: INDIA से क्यों बाहर हुई AAP? देखिये क्या बोले सांसद संजय सिंह

दिल्ली की भाजपा सरकार पर वार

आम आदमी पार्टी का कहना है कि जब तक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार थी, निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पैरेंट्स ने कभी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन नहीं किया। क्योंकि केजरीवाल सरकार ने हमेशा पैरेंट्स के हित की सोची और निजी स्कूलों में फीस नहीं बढ़ने दी। निजी स्कूल फीस बढ़ाने की मांग को लेकर कोर्ट तक गए, लेकिन वहां से भी उन्हें मुंह की खानी पड़ी। पिछले दस सालों से दिल्ली के पैरेंट्स मन लगाकर अपने काम-धंधे कर रहे थे, उन्हें फीस वृद्धि समेत किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं, जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है, पैरेंट्स बेतहाशा फीस वृद्धि से परेशान हैं। पैरेंट्स दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य जगहों पर बढ़ी फीस वापस लेने की गुहार लगाकर थक चुके हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। भाजपा सरकार से मिली निराशा के बाद आज पैरेंट्स अपने काम-धंधे छोड़कर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। इसके बाद भी भाजपा की सरकार की कानों में जूं नहीं रेंग रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 20, 2025 05:21 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

पूजा मिश्रा पिछले 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। पूजा ने अब तक के करियर में क्राइम और मनोरंजन बीट पर कई लेख लिखे हैं। न्यूज 24 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने साधना प्लस, लाइव न्यूज और डाइनामाइट न्यूज में बतौर सब-एडिटर काम किया है। पिछले 2 साल से वह न्यूज 24 के साथ जुड़कर हायर लोकल बीट पर काम कर रही हैं। पूजा ने NRAI School of mass communication से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है। 📧 Email: pooja.mishra@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/bollywood-masti-47089b220 🐦 Twitter/X: https://x.com/PoojaMishr73204

Read More

Pooja Mishra

पूजा मिश्रा पिछले 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। पूजा ने अब तक के करियर में क्राइम और मनोरंजन बीट पर कई लेख लिखे हैं। न्यूज 24 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने साधना प्लस, लाइव न्यूज और डाइनामाइट न्यूज में बतौर सब-एडिटर काम किया है। पिछले 2 साल से वह न्यूज 24 के साथ जुड़कर हायर लोकल बीट पर काम कर रही हैं। पूजा ने NRAI School of mass communication से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है। 📧 Email: pooja.mishra@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/bollywood-masti-47089b220 🐦 Twitter/X: https://x.com/PoojaMishr73204

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola