हिन्दुओं को शराबी बनाया जा रहा... AAP के सौरभ भारद्वाज ने CM योगी पर कसा तंज

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के साथ-साथ सीएम योगी पर भी तंज कसा है। उनका कहना है कि यूपी में हिन्दुओं को शराबी बनाया जा रहा है।

CM Yogi & AAP Saurabh Bharadwaj
विज्ञापन

AAP नेता सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का अध्यक्ष बना दिया गया है। दिल्ली की कमान संभालने के बाद से ही सौरभ दिल्ली सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने यूपी सरकार को भी घेरना शुरू कर दिया है। सौरभ भारद्वाज का कहना है कि उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं को शराबी बनाया जा रहा है। सीएम योगी शराब की दुकानों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाते हैं?

सीएम योगी पर क्या बोले सौरभ?

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यूपी के अलग-अलग ठेकों से एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। एक बोतल पर एक फ्री देकर हिन्दुओं को शराबी बनाया जा रहा है। मुसलमानों के पवित्र रमजान चल रहे हैं। शराब की दुकानों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? योगी जी से पूछिए कि बुलडोजर कब चलाया जाएगा? केंद्र सरकार ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन

RSS पर साधा निशाना

RSS पर निशाना साधते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की ड्रेस को खाकी से भगवा कर देना चाहिए। यह सब अमित शाह के हाथ में है। दिल्ली में बीते दिन बजट पेश किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता झूठ बोल रही हैं।

विज्ञापन

दिल्ली बजट पर उठाए सवाल

दिल्ली के बजट पर सवाल खड़े करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बजट का कोई सिद्धांत नहीं है। यह बजट काल्पनिक आंकड़ों पर तैयार किया गया है। पिछली सरकार ने 76 हजार करोड़ का बजट दिया था, इसे बढ़ाकर 1 लाख करोड़ कर दिया गया। इनके पास कोई प्लान नहीं है कि इतने सारे पैसे कहां से आएंगे? यह पैसे दिल्ली के व्यापारियों की गर्दन पकड़ कर इकठ्ठा किए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ