'तानाशाही के खिलाफ सच्चाई की लड़ाई...' AAP ने शुरू किया DP कैंपेन 'सत्यमेव जयते'

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलेंगे।

aap
विज्ञापन

AAP Satyamev Jayate DP Campaign: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपने नए डीपी कैंपेन ‘सत्यमेव जयते’ की शुरुआत की है। आप नेता आतिशी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलेंगे। उन्होंने कहा कि ये तानाशाही के खिलाफ सच्चाई की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल भाजपा की केंद्र सरकार ने आप को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आप नेताओं पर झूठे केस लगाए, रेड की लेकिन उन्हें भ्रष्टाचार का एक रुपया भी नहीं मिला।

विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाती है गिरफ्तारियां

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन और संजय सिंह को गिरफ्तार किया। ऐसी गिरफ्तारियां स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि उस समय भी जो लोग अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाते थे, उनको भी झूठे मुकदमों के तहत जेल में डाला जाता था। जवाहर लाल नेहरू जेल रहे, लाला लाजपत राय जेल में रहे, महात्मा गांधी जेल में रहे। हर तानाशाह अपने विरोधियों को अपने विपक्षियों को चुप करने के लिए जेल में डालने की कोशिश करता है। भाजपा ने भी सोचा था कि अपनी तानाशाही से आम आदमी पार्टी को दबा देंगे, तोड़ देंगे। लेकिन उनकी हर संभव कोशिश के बाद भी मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आए।

‘सत्यमेव जयते’ का डीपी कैंपेन शुरू

आतिशी ने कहा कि आज इस सच्चाई की जीत के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी ‘सत्यमेव जयते’ का डीपी कैंपेन शुरू कर रही है। आम आदमी पार्टी के सभी सोशल मीडिया पर सत्यमेव जयते के डीपी कैंपेन की शुरुआत हो रही है। हम भाजपा को ये बताना चाहते है कि वो हमें कितना भी परेशान कर ले लेकिन तोड़ नहीं सकते है। वो चाहे कितने समय भी हमारे नेताओं में जेल में डाल दे लेकिन जीत आखिरकार सच्चाई की ही होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता और सोशल मीडिया हैंडल सत्यमेव जयते के डिसप्ले पिक्चर को कैंपेन के रूप में शुरू कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ