हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

33 कंपनियों को घाटा फिर भी BJP को दिए 400 करोड़? Electoral Bonds पर संजय सिंह के विस्फोटक दावे

AAP Leader Sanjay Singh Press Conference : संजय सिंह ने कहा कि कितनी दरियादिली है कि घाटे से अधिक चंदा इन कंपनियों ने बीजेपी को दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है। ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ कहकर मोदी जी ने ‘नियम बनाऊंगा और खाऊंगा’ किया है।

विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संजय सिंह। (File Photo)

AAP Leader Sanjay Singh Press Conference : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। संजय सिंह की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इलेक्टोरल बॉन्ड पर आधारित थी। संजय सिंह ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर घोटाला किया गया है और कई कंपनियों को लाखों-करोड़ों का ठेका दिया गया। संजय सिंह ने कहा कि मैं सर्वोच्च न्यायालय को धन्यवाद देता हूं कि सारा डाटा देश की जनता के सामने लाया गया।

घाटे के बावजूद कंपनियों ने दिया करोड़ों का चंदा

संजय सिंह ने कहा कि 33 कंपनियां ऐसी है जिनको 7 सालों में 1 लाख करोड़ का घाटा हुआ और इन कंपनियों ने भाजपा को 400 करोड़ का चंदा दिया। 33 कंपनिया ऐसी हैं, जिन्होंने जीरो टैक्स दिया। भारती एयरटेल ने 200 करोड़ का चंदा बीजेपी को दिया जबकि 77 हजार करोड़ का घाटा हुआ है। घाटे के बावजूद इतना चंदा दिया गया है। इस कंपनी को 8 हजार 200 करोड़ की टैक्स में छूट मिली है।

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि DLF ने 25 करोड़ का चंदा बीजेपी को दिया जबकि 7 साल में 130 करोड़ का घाटा हुआ है और 20 करोड़ की टैक्स छूट मिली है। वहीं सैटिक इंजीनियरिंग ने 12 करोड़ का चंदा बीजेपी को दिया है जबकि सात सालों में 150 करोड़ का घाटा हुआ है और 160 करोड़ रुपये टैक्स में छूट दी गई।

धारीवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने 115 करोड़ का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा था, बीजेपी को लगभग 25 करोड़ रुपये दिए और घाटा 299 करोड़ का हुआ है। इस कंपनी ने जीरो टैक्स दिया है। PRL डेवलपर्स ने 20 करोड़ का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा और 10 करोड़ बीजेपी को दिया। टैक्स में 4 .7 करोड़ की छूट मिली। इस कंपनी को 1550 करोड़ का घाटा हुआ।

शरद रेड्डी की कंपनी ने BJP को दिए 15 करोड़ 

संजय सिंह का आरोप है कि यूजिया फार्मा लिमिटेड जो शरद रेड्डी की कंपनी है। इसने 15 करोड़ का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा और सारा बीजेपी को दे दिया। इस कंपनी को सात साल में 28 करोड़ का घाटा हुआ है। इसे 7 करोड़ 20 लाख रुपये की टैक्स छूट मिली।

नंदी प्राइवेट लिमिटेड ने 5 करोड़ का बॉन्ड खरीदा और भाजपा को दिया जबकि इसे 48 करोड़ का घाटा हुआ। अरविंद ब्यूटी ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड ने बीजेपी को 3 करोड़ का चंदा दिया जबकि इसे 11 करोड़ का घाटा हुआ। इस कंपनी को 13 करोड़ की टैक्स में छूट मिली। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि 6 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपने कुल मुनाफे से ज्यादा चंदा दिया।

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि क्विट सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड ने 410 करोड़ का बॉन्ड खरीदा और 375 करोड़ अकेले भाजपा को दिया। जबकि इस कंपनी का फायदा सिर्फ144 करोड़ का है। मदन लाल प्राइवेट लिमिटेड ने 185 करोड़ का बॉन्ड खरीदा, जबकि इसे 3 करोड़ 11 लाख का फायदा हुआ। इस कंपनी ने 175 करोड़ भाजपा को दिए। नेक्स जी लिमिटेड ने 35 करोड़ भाजपा को दिए, जबकि इसका कुल फायदा 14 करोड़ का है।

संजय सिंह ने कहा कि 2017 से पहले इस देश के अंदर चुनाव आयोग का कानून था कि किसी कंपनी को 3 साल में जितना मुनाफा हुआ है उसका केवल 7.5 प्रतिशत ही वह चुनावी चंदे के रूप में दे सकती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें