AAP Released 38 Candidates Fourth List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 38 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी का नाम भी इस सूची में है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से और आतिशी कालका जी से चुनावी रण में उतरेंगी। इससे पहले पार्टी 3 सूचियां जारी कर चुकी है। इस बार पार्टी ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं करने का फैसला लिया। पार्टी अकेले चुनावी रण में उतरी है और सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है।
2 दिन पहले आई थी तीसरी सूची
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 13 दिसंबर को तीसरी लिस्ट जारी कर थी। इसमें सिर्फ एक उम्मीदवार तरुण यादव का नाम था, जिन्हें नजफगढ़ विधानसभा सीट से चुनावी रण में उतारा गया है। 11 दिसंबर दिन बुधवार को तरुण यादव अपनी पार्षद पत्नी मीना यादव के साथ आम आदमी पार्टी में आए थे। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उन्हें मेंबरशिप दिलाई थी। नजफगढ़ सीट से कैलाश गहलोत 2 बार विधायक रह चुके हैं, जिनकी सीट इस बार बदली गई है।
9 दिसंबर को आई थी दूसरी सूची
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने 9 दिसंबर को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें 20 प्रत्याशियों के नाम थे। इसमें मनीष सिसोदिया का भी नाम था, जिनकी सीट इस बार बदली गई है। मनीष सिसोदिया वर्तमान में पटपड़गंज विधानसभा सीट से विधायक हैं, लेकिन इस बार वे जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। पटपड़जंग से हाल ही में पार्टी जॉइन करने वाले अवध ओझा को टिकट दिया गया है। वहीं पटपड़गंज से 3 बार विधायक रहने वाले सिसोदिया की सीट इसलिए बदली गई, क्योंकि पिछले चुनाव में वोटों के बहुत कम अंतर से वे चुनाव जीते थे।
21 नवंबर को आई थी पहली सूची
बता दें कि 21 नवंबर को आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 11 प्रत्याशियों के नाम थे।
संबंधित खबरें
सीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 hr agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
3 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
5 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
7 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
8 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
10 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
12 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines