AAP MP Sushil Rinku Strange Protest, नई दिल्ली: देश की राजधानी में बीते दिन एक अटपटी तरह का घटनाक्रम देखने को मिला। यहां आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू खुद को बेड़ियों से जकड़कर संसद भव के बाहर पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। रिंकू ने ‘संसद को आजाद करो’, ‘लोकतंत्र को आजाद करो’ के नारे लगाए। उधर, रिंकू जब संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे तो वहां राहुल गांधी और कॉन्ग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पहुंचे। दोनों कॉन्ग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपने तरीके से आवाज उठाने के लिए रिंकू की सराहना की।
-
वेल में दिल्ली सेवा बिल की कॉपियां फाड़ने के कारण पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित पार्टी के इकलौते सांसद हैं रिंकू
रिंकू एकदम शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की वेशभूषा में संसद के बाहर पहुंचे। रिंकू ने अपने पूरे तन पर बेड़ियां बांध रखी थी। इसके उन्होंने न सिर्फ संसद भवन के बाहर चक्कर लगाया, बल्कि संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष भीम राव अंबेडकर की मूर्ति के आगे खड़े होकर जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। अपने आप को लोहे की जंजीरों में बांधकर वह अकेले ही प्रदर्शन कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: रैली के दौरान बिगड़ी BJP के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ की तबीयत; आने लगी ‘स्टेज खाली करो…’ की आवाजें
मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए आप सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के संविधान, संसद और कानून को गुलामी की जंजीरों में कैद कर रखा है। आज देश के लोकतंत्र का चारों स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया खतरे में हैं। ये ऐसी सरकार है, जो न संविधान को मानती है और न ही देश की सुप्रीम न्याय व्यवस्था में विश्वास रखती है। मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी न मानकर और नियमों-कानूनों को ताक पर रखकर मनमर्जी से काम कर रही है। संसद में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और उन्हें जान-बूझकर निलंबित किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
8 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines