Mohmad Yusuf
Read More
---विज्ञापन---
Sanjay Singh Press Conference: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के वोटर घोटाले पर विस्फोटक खुलासे किए। उन्होंने कहा कि BJP के सांसद और केंद्रीय मंत्री चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर फ्रॉड कर रहे हैं। कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत सरकार के मंत्री और बड़े-बड़े लोग आंख में धूल झोंककर इलेक्शन कमीशन की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ कर रहे हैं। नई दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा हैं। वह मई 2024 से लेकर अब तक सांसद का बंगला कब्जा कर बैठे हैं। पता चला है कि इस बंगले के पते पर 33 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई हैं।
BJP के चुनावी घोटाले को लेकर सांसद संजय सिंह जी ने किया विस्फोटक खुलासा🔥
♦️ BJP के सांसद और केंद्रीय मंत्री चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर फ्रॉड कर रहे हैं
♦️ BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जिस सांसद बंगले पर कब्ज़ा किए हुए हैं, वहां से 33 Vote बनवाने की एप्लीकेशन दी गयी है… pic.twitter.com/XP1qgwY8sc
---विज्ञापन---— AAP (@AamAadmiParty) January 11, 2025
संजय सिंह ने बताया कि सांसद CP जोशी ने 28 वोट बनाने की एप्लिकेशन दी है। 85/112 स्टाफ क्वार्टर के पते पर 44 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है। BP हाउस 2 कमरों का फ्लैट है, यहां के पते पर 24 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है। 24 मीणा बाग सांसद का पता है, यहां से 23 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है। सांसद सतीश गौतम के पते पर 23 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है। 6 महादेव भी सांसद महोदय का पता है, यहां से 22 वोट की एप्लिकेशन दी गई है।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि 513 नौरंग हाउस दफ्तर का पता है, यहां से 24 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है। B 1 टावर A2 के पते पर 22 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है। आंध्र प्रदेश से BJP के सांसद सीएम रमेश के पते पर 16 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है। 185 नॉर्थ एवेन्यू पर भी कोई सांसद या पूर्व सांसद रहा होगा। इस पते पर भी 15 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है। 7 फिरोज शाह रोड भिवानी से सांसद धर्मवीर सिंह के पते पर 15 वोट बनवाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘प्रधानमंत्री बनना मेरा मकसद नहीं’; नितिन गडकरी का Exclusive Interview, बताया किसने दिया था पद का ऑफर?
सांसद संजय सिंह ने CAG रिपोर्ट पर बात की। उन्होंने पूछा कि रिपोर्ट कहां है? कैग रिपोर्ट भाजपा के दफ्तर में बनती है। भाजपा मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई है। एक तरफ कहती है कि कैग रिपोर्ट टेबल नहीं हुई, दूसरी तरफ कहती है कि कैग रिपोर्ट आ गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।