नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज दिल्ली विधानसभा में एलजी के इशारे पर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने की कोशिश करने वाले मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त और स्वास्थ्य सचिव के निलंबन की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
पेश हुई सदन में यह रिपोर्ट
दरअसल, दिल्ली विधान सभा की याचिका समिति ने बुधवार को सदन में जांच रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें दावा किया गया था कि एलजी के इशारे पर कुछ अधिकारियों द्वारा जानबूझकर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने के प्रयास किया गया। गुरुवार को विधानसभा में “आप” के विधायकों ने सदन में वेल के अंदर आकर विरोध प्रदर्शन कर एलजी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विधायकों ने यहां बैठकर दिया धरना
इसके बाद विधायकों ने गांधी प्रतिमा के पास बैठकर धरना दिया। इस दौरान “आप” को विधायक आतिशी ने कहा कि एलजी साहब मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त और स्वास्थ्य सचिव के माध्यम से दिल्ली सरकार के हर काम को रोक रहे हैं। विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि एलजी के साथ मिलकर मुख्य सचिव, वित्त प्रमुख सचिव और स्वास्थ्य सचिव दिल्ली की जनता के हित के खिलाफ काम कर रहे हैं। वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि एलजी के इशारे पर मोहल्ला क्लीनिक में टेस्ट रोके गए, अस्पतालों में डेटा एंट्री ऑपरेटर हटाए गए और दिल्ली जल बोर्ड का फंड रोका गया।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
14 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
14 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
15 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines