'आप' विधायकों का दिल्ली विधानसभा में प्रदर्शन, यह है मांग 

दिल्ली विधानसभा फाइल फोटो

दिल्ली विधानसभा फाइल फोटो

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज दिल्ली विधानसभा में एलजी के इशारे पर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने की कोशिश करने वाले मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त और स्वास्थ्य सचिव के निलंबन की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

पेश हुई सदन में यह रिपोर्ट

दरअसल, दिल्ली विधान सभा की याचिका समिति ने बुधवार को सदन में जांच रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें दावा किया गया था कि एलजी के इशारे पर कुछ अधिकारियों द्वारा जानबूझकर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने के प्रयास किया गया। गुरुवार को विधानसभा में “आप” के विधायकों ने सदन में वेल के अंदर आकर विरोध प्रदर्शन कर एलजी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विधायकों ने यहां बैठकर दिया धरना 

इसके बाद विधायकों ने गांधी प्रतिमा के पास बैठकर धरना दिया। इस दौरान “आप” को विधायक आतिशी ने कहा कि एलजी साहब मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त और स्वास्थ्य सचिव के माध्यम से दिल्ली सरकार के हर काम को रोक रहे हैं। विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि एलजी के साथ मिलकर मुख्य सचिव, वित्त प्रमुख सचिव और स्वास्थ्य सचिव दिल्ली की जनता के हित के खिलाफ काम कर रहे हैं। वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि एलजी के इशारे पर मोहल्ला क्लीनिक में टेस्ट रोके गए, अस्पतालों में डेटा एंट्री ऑपरेटर हटाए गए और दिल्ली जल बोर्ड का फंड रोका गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ