नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोमवार को अक्षरधाम मंदिर स्थित यमुना ब्रिज बाढ़ राहत शिविर का संबंधित अधिकारियों के साथ दौरा किया। डीजेबी के अधिकारियों को शिविर में पीने के पानी के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।
पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने में सहयोग
डीजेबी उपाध्यक्ष ने शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री और फ़ूड पैकेट भी वितरित किए। ब्रिजिंग दी गैप फाउंडेशन नाम की संस्था बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने में सहयोग कर रही है। सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली सरकार राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करा रही है।
पीने का साफ़ पानी उपलब्ध कराया
सोमनाथ भारती ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली जल बोर्ड को कहा गया है कि राहत शिविरों में रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का साफ़ पानी उपलब्ध कराया जाए। पानी के लिए शिविरों में टैंकर्स की विशेष व्यवस्था की जाए। दिल्ली जल बोर्ड ने पहले दिन से सभी बाढ़ राहत शिविरों में पेयजल की विशेष व्यवस्था की है।
शिविरों में पीड़ितों को हरसंभव मदद और सुविधा उपलब्ध
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष जब से यमुना जी में बाढ़ आई है तब से ही बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। डीजेबी उपाध्यक्ष ने राहत शिविर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल -चाल जाना। सोमनाथ भारती ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि इस मुश्किल वक़्त में पूरी केजरीवाल सरकार पीड़ितों के साथ है। केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री, विधायक और आप कार्यकर्त्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए है। दिल्ली सरकार के सभी विभाग सभी शिविरों में पीड़ितों को हरसंभव मदद और सुविधा उपलब्ध करा रहे है।
अधिकारियों को साफ़ निर्देश दिए गए
दिल्ली जल बोर्ड ने भी राहत शिविरों में रह रहे लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टैंकर के विशेष इंतजाम किए है। अधिकारियों को साफ़ निर्देश दिए गए है कि शिविरों में पीने के पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। डीजेबी द्वारा इसके किये शिविरों में अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि शिविरों में रह रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में साफ़ पानी उपलब्ध कराया जा सके।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
2 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
16 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
17 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
18 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
20 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
20 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
22 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines