---विज्ञापन---

दिल्ली

आप विधायक दुर्गेश पाठक का बड़ा बयान, कहा- शिवलिंग को फव्वारे का रूप देकर भाजपा ने किया आहत

नई दिल्ली: आप विधायक दुर्गेश पाठक ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली में शिवलिंग को फव्वारे का रूप देकर भाजपा ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी क्षेत्र के एक चौराहे पर शिवलिंग को फव्वारे का रूप दिया गया है। पूरे देश से फोन आ रहे आप […]

नई दिल्ली: आप विधायक दुर्गेश पाठक ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली में शिवलिंग को फव्वारे का रूप देकर भाजपा ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी क्षेत्र के एक चौराहे पर शिवलिंग को फव्वारे का रूप दिया गया है।

पूरे देश से फोन आ रहे

आप नेता ने आगे कहा कि हिंदू धर्म का अपमान करने के लिए एलजी विनय कुमार सक्सेना को सस्पेंड करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश से इस बारे में हमें हज़ारों लोगों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में G-20 हो रहा है। ऐसे में भाजपा से शिव भक्त बहुत क्रोधित हैं।

---विज्ञापन---

जूते पहनकर शिवलिंग की तरफ उंगली दिखा रहे

दुर्गेश पाठक ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह फोटो एनडीएमसी क्षेत्र का है, जो केंद्र के अधीन आता है। वहां के एक चौराहे पर शिवलिंग को फव्वारे की शक्ल दी गई है। प्रेस वार्ता में आप नेता नितिन त्यागी ने कहा कि एक फोटो में एलजी साहब जूते पहनकर शिवलिंग की तरफ उंगली दिखा रहे हैं। यह उनके गलत स्वभाव को दिखाता है। जबकि हमारे अथर्ववेद में लिखा हुआ है कि शिवलिंग छह दिशाओं में है।

धर्म का आदर-अनादर का पता नहीं

आप नेता ने कहा कि हाल ही में आई फिल्म आदिपुरुष को भाजपा वालों ने खूब प्रमोट किया, जिसमें बहुत खराब भाषा का प्रयोग हुआ था। क्या भाजपा वाले बच्चों में यही संस्कार भरना चाहते हैं? भाजपा धर्म का ढिंढोरा पीटती फिरती है, उसे यह नहीं पता कि धर्म का अनादर क्या होता है

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2023 07:46 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola