Amanatullah Khan Son Video Viral : दिल्ली के जामिया नगर में बुलेट बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर हुडदंग करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। जब पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई करने की बात कही तो शख्स हंगामा करने लगा और खुद को इलाके के विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्ला खान का बेटा बताकर पुलिस को धौंस दिखाने लगा। पुलिस और शख्स के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया गया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस जामिया नगर में पेट्रोलिंग कर रही थी, तब बुलेट बाइक पर सवार दो युवक गलत दिशा से गाड़ी चलाते दिखाई दिए। दोनों स्टंट भी कर रहे थे और बाइक का साइलेंसर भी मॉडिफाइड किया हुआ था। पुलिस के जवानों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह MLA अमानतुल्ला खान का बेटा है। इसके साथ उसने कहा कि मेरी बाइक इसलिए रोकी गई क्योंकि इस पर आम आदमी पार्टी का चिन्ह लगा हुआ है।
जब ASI ने दोनों लड़कों से ड्राइविंग लाइसेंस व RC दिखाने के लिये कहा गया तो उन में से एक लड़का जो बाइक चला रहा था, उसने कहा कि मुझे लाइसेंस व RC की जरूरत नहीं है। मैं यहां के विधायक का बेटा हूं और तुम ऐसे कैसे चालान कर सकते हो? इसके लड़के ने अपने पिता को फोन कर दिया।
लड़के ने SHO/ Jamia Nagar से अपने पिता की बात कराई। पुलिस का कहना है कि MLA अमानतुल्ला खान ने भी बत्तामीजी से बात की और कहा कि मुझे भी बंद कर दो। इसके बाद दोनों लड़के बिना नाम पता बताए मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद बाइक को लेकर थाने लाया गया।
यह भी पढ़ें : 4 महीने तक चालू रहा गीजर, हुआ ये अंजाम; रूममेट की गलती हो रही वायरल
पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना लाइसेंस और आरसी, बिना हेलमेट, गलत तरीके से गाड़ी चलाने का आरोप लगाकर U/s 3/181, 5/180, 39/192, 194d, 132/179, 184 MV Act के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामला कोर्ट में भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
13 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
20 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines