AAP MLA Amanatullah Khan FIR: ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उनके खिलाफ जामिया नगर थाने में यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पहले सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए तलाश कर रही है। इस बीच उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि पुलिस ने दंगे से जुड़ी धाराएं भी लगाई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 190 लगाई है। जिसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति गैर कानूनी सभा का हिस्सा था और उस सभा के मकसद के तहत कोई अपराध हुआ है तो उस व्यक्ति को भी दोषी माना जाएगा। कई धाराएं गैरजमानती है। अमानतुल्लाह और उनके समर्थकों पर पुलिस ने बीएनएस की 191(2)/190/221/ 121(1)/132/351(3)/263/111 धाराओं में मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ेंः ‘जब तक जिंदा हूं, ऐसा नहीं होने दूंगा…’, मुस्तफाबाद का नाम बदलने के ऐलान पर भड़के AAP नेता
जानें पूरा मामला
बता दें कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम जामिया नगर में एक बदमाश को पकड़ने गई थी। इस दौरान ओखला विधायक पुलिस से भिड़ गए, तब तक बदमाश पुलिस के चंगुल से बचकर भाग गया। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम जब रेड कर रही थी उस दौरान भी आप विधायक बीच में आ गए। क्राइम ब्रांच की टीम और अमानतुल्लाह खान के बीच बहस हुई। विधायक ने कहा कि टीम जिसे पकड़ने आई है, वो बदमाश नहीं है। इस बहस के बीच आरोपी फरार हो गया। क्राइम ब्रांच ने लोकल पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस शाबाज खान नाम के शख्स का पीछा कर रही थी, उस पर हत्या का केस दर्ज था। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसको पकड़ लिया था, तभी आप विधायक मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई में रुकावट डाली।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के नए CM के ऐलान में देरी क्यों? हो गया रिवील, PM मोदी से जुड़ी है वजह
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines