आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में कई बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने पूरे देश में व्यापक स्तर पर कई संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने दिल्ली के कई विधायकों को अहम जिम्मेदारियां दी हैं। केजरीवाल ने राजेश गुप्ता को कर्नाटक, ऋतुराज गोविंद को हिमाचल प्रदेश और जितेंद्र तोमर को मध्यप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही दिलीप पांडे को ओवरसीज कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
इनको मिली जिम्मेदारी
पार्टी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्तराखंड में महेंद्र यादव, राजस्थान में धीरज टोगस, महाराष्ट्र में प्रकाश जरवाल, तेलंगाना में प्रियंका कक्कर, केरला में शैली ओबेरॉय, तमिलनाडु में पंकज सिंह और लद्दाख में प्रकाश गौड़ को प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने इसके साथ ही यूपी में दिलीप पांडे, विशेष रवि, अनिल झा और सुरेंद्र कुमार को सह प्रत्याशी बनाया है। उत्तराखंड में घनेंद्र भारद्वाज को और हिमाचल प्रदेश में विजय फुलेरा को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
एमसीडी में टूट चुकी है पार्टी
बता दें कि आम आदमी पार्टी इन दिनों दिल्ली में बड़े सियासी संकट से जूझ रही है। एमसीडी में पार्टी के कई पार्षद बगावत कर चुके हैं। पार्टी के 15 पार्षद वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल के नेतृत्व में सामूहिक इस्तीफा दे चुके हैं। सभी ने एमसीडी में तीसरा फ्रंट बनाने का ऐलान किया है। तीसरे फ्रंट का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी है। सभी पार्षदों ने इस्तीफे की वजह भी बताई। जानकारी के अनुसार सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आप पार्टी से चुने गए थे परंतु 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने में विफल रहा।
ये भी पढ़ेंः AAP को बड़ा झटका, 12 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, दिल्ली MCD में तीसरे फ्रंट का ऐलान
स्टूडेंट विंग की स्थापना की
इस्तीफे में आगे लिखा है शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई। ऐसे में जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर पाने के कारण हम सभी पार्षद पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल का पूरा फोकस पंजाब में हैं। पार्टी की कोशिश है कि पंजाब को किसी तरह हाथ से नहीं निकलने दिया जाए। इसको लेकर केजरीवाल पूरी तरह एक्टिव है। इसके अलावा केजरीवाल ने बुधवार को ही पार्टी की स्टूडेंट विंग की स्थापना की।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में हार के बाद AAP की नई कोशिश, अरविंद केजरीवाल ने किया स्टूडेंट विंग का ऐलान
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
10 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
16 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
16 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
20 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
22 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
23 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines