AAP Maha Rally: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल रविवार को दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) की मेगा रैली में पहुंचे। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। सिब्बल ने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार डबल इंजन सरकार नहीं है, बल्कि यह डबल बैरल सरकार है। एक बैरल प्रवर्तन निदेशालय और दूसरी सीबीआई है।
अध्यादेश विवाद पर सिब्बल ने कहा कि वे (पीएम मोदी) चाहते हैं कि नौकरशाह दिल्ली को चलाएं और मुख्यमंत्री के पास कोई शक्ति न हो। यह कैसा मजाक है?
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1667796488632799232?s=20
लोग पीएम को पसंद नहीं करते
कपिल सिब्बल ने विपक्ष की एकता का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में मेरा उद्देश्य अलग-अलग जगहों पर जाना होगा और लोगों को बताना होगा कि समय आ गया है, हमें एकजुट होकर पीएम मोदी के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। मैं मोदीजी को अपने ‘मन की बात’ कहना चाहूंगा। लोग आपको पसंद नहीं करते। लोग कह रहे हैं अब बहुत हो गया। आप अमीर लोगों के पीएम हैं।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय और पार्टी सांसद संजय सिंह ने भी राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को मध्य दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मेगा रैली को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें: Free Bus Ride: अब कर्नाटक में महिलाएं करेंगी सरकारी बसों में मुफ्त सफर, CM सिद्धारमैया ने लॉन्च की शक्ति स्कीम
संबंधित खबरें
दिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
50 mins agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
12 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
14 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
19 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
20 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
20 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
22 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
22 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
1 day agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines