अमित पांडे, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के 15 साल के एमसीडी शासन का रिपोर्ट कार्ड जेपी नड्डा दिल्ली वालों के सामने पेश करें। भाजपा ने 15 साल में एमसीडी में एक भी काम नहीं किया, जिसे उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बता सकें। भारतीय जनता पार्टी की यह एक बहुत बड़ी हार है कि उनके पास अपने काम बताने के लिए कुछ भी नहीं है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की एक ही उपलब्धि है कि उन्होंने दिल्ली को 3 कूड़े के पहाड़ दिए हैं।
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधा। दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के छोटे से एमसीडी चुनाव के लिए आज रैली करने आए। हैरान करने वाली बात है कि दिल्ली नगर निगम में 15 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
दिल्ली नगर निगम के अधीन एक से पांचवी तक के स्कूल, सफाई व्यवस्था, कॉलोनी और गांवों के अंदर की सड़कें-नाले, पशुओं और मच्छरों की समस्या दिल्ली नगर निगम के अधीन आती है। इसके बावजूद वह एक भी उपलब्धि नहीं गिना बना पाए की एमसीडी ने 15 साल में क्या काम किए हैं? भाजपा ने 15 साल में एमसीडी में एक भी काम नहीं किया, जिसे उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बता सकें। उस कार्य को बता कर दिल्लीवासियों से वोट मांग सकें।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह एक बहुत बड़ी हार है कि उनके पास अपने काम बताने के लिए कुछ भी नहीं है। दिल्ली नगर निगम में 15 साल की भाजपा सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जेपी नड्डा दिल्ली वालों के सामने रखें। उन्हें बताएं की दिल्ली वाले किस बात पर एमसीडी की किस कार्य पर भारतीय जनता पार्टी को नगर निगम में वोट दें।
विधायक ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की एक ही उपलब्धि है कि उन्होंने दिल्ली को 3 कूड़े के पहाड़ दिए हैं। इसकी वजह से दिल्ली पूरे देश में बदनाम है। अब हमें पता चल रहा है कि एमसीडी दिल्ली में इसी तरह से कूड़े के पहाड़ बनाने वाली है, जो कि हम कतई नहीं होने देंगे
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
8 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
21 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
21 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines