आप नेता सौरभ भारद्वाज बोले- भाजपा के 15 साल के एमसीडी शासन का रिपोर्ट कार्ड पेश करे जेपी नड्डा 

Delhi News, saurabh Bhardwaj

सौरभ भारद्वाज

अमित पांडे, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के 15 साल के एमसीडी शासन का रिपोर्ट कार्ड जेपी नड्डा दिल्ली वालों के सामने पेश करें। भाजपा ने 15 साल में एमसीडी में एक भी काम नहीं किया, जिसे उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बता सकें। भारतीय जनता पार्टी की यह एक बहुत बड़ी हार है कि उनके पास अपने काम बताने के लिए कुछ भी नहीं है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की एक ही उपलब्धि है कि उन्होंने दिल्ली को 3 कूड़े के पहाड़ दिए हैं।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधा। दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के छोटे से एमसीडी चुनाव के लिए आज रैली करने आए। हैरान करने वाली बात है कि दिल्ली नगर निगम में 15 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम के अधीन एक से पांचवी तक के स्कूल, सफाई व्यवस्था, कॉलोनी और गांवों के अंदर की सड़कें-नाले, पशुओं और मच्छरों की समस्या दिल्ली नगर निगम के अधीन आती है। इसके बावजूद वह एक भी उपलब्धि नहीं गिना बना पाए की एमसीडी ने 15 साल में क्या काम किए हैं? भाजपा ने 15 साल में एमसीडी में एक भी काम नहीं किया, जिसे उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बता सकें। उस कार्य को बता कर दिल्लीवासियों से वोट मांग सकें।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह एक बहुत बड़ी हार है कि उनके पास अपने काम बताने के लिए कुछ भी नहीं है। दिल्ली नगर निगम में 15 साल की भाजपा सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जेपी नड्डा दिल्ली वालों के सामने रखें। उन्हें बताएं की दिल्ली वाले किस बात पर एमसीडी की किस कार्य पर भारतीय जनता पार्टी को नगर निगम में वोट दें।

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की एक ही उपलब्धि है कि उन्होंने दिल्ली को 3 कूड़े के पहाड़ दिए हैं। इसकी वजह से दिल्ली पूरे देश में बदनाम है। अब हमें पता चल रहा है कि एमसीडी दिल्ली में इसी तरह से कूड़े के पहाड़ बनाने वाली है, जो कि हम कतई नहीं होने देंगे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ