Delhi News: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में दिल्ली को नर्क बना दिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, दिल्ली में पानी और बिजली की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह बनी हुई है, कि भाजपा सरकार में जो मंत्री इस विभाग की जिम्मेदारी लेकर बैठे हुए हैं, वह दिल्ली में है ही नहीं।
पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा को घेरा
उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा के बीते दिनों बारिश की वजह से पूरी दिल्ली पानी पानी हो गई थी, सड़कों पर, गलियों में हर जगह पानी भरा हुआ था और जब भारतीय जनता पार्टी से उनकी व्यवस्थाओं को लेकर प्रश्न पूछा गया तो हमें मिली जानकारी के अनुसार यह पता चला, कि भाजपा शासित दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा जिनकी यह जिम्मेदारी थी, वह दिल्ली में थे ही नहीं। उन्होंने कहा कि इससे भी बड़े आश्चर्य की बात यह है, कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता से इस बात को छुपाया, उन्होंने दिल्ली वालों को पता ही नहीं चलने दिया कि दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा अपनी जिम्मेदारियां को छोड़कर, दिल्ली की जनता को बाढ़ जैसी ही स्थिति में छोड़कर दिल्ली से गायब हैं।
पिछले 25 सालों में कभी ऐसा नहीं हुआ
सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों को दिल्ली के एक निवासी जो कि ग्रेटर कैलाश विधानसभा के अलकनंदा अपार्टमेंट में रहते हैं, उनसे हुई मुलाकात का उदाहरण देते हुए बताया कि उस व्यक्ति ने मुलाकात के दौरान कहा की लगभग 25 साल मुझे ग्रेटर कैलाश इलाके में रहते हुए हो गए हैं, लेकिन पानी की व्यवस्था का जो बुरा हाल आज है, पिछले 25 सालों में कभी ऐसा नहीं हुआ।
उपराज्यपाल के कार्यालय में बिजली गुल
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में पानी और बिजली की खराब व्यवस्था पर तब मोहर लग जाती है, जब दो दिन पहले उपराज्यपाल के कार्यालय में काम करने वाले एक कर्मचारी ने ट्वीट करके इस बात को कहा, कि हमारे यहां 2 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि जब उपराज्यपाल के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी ही खराब बिजली व्यवस्था की मार झेल रहे हैं, तो बाकि दिल्ली का क्या हाल होगा।
दिल्ली सीएम चुनाव प्रचार में व्यस्त
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा शासित दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री पद पर आसीन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की लापरवाहियों को उजागर करते हुए कहा, कि दिल्ली में इतने बुरे हालात हैं, जगह-जगह बिजली के कट लग रहे हैं, 5-5 घंटे से लेकर 14-14 घंटे बिजली के कट लग रहे हैं, दिल्ली की जनता परेशान है और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की जनता की सुद लेने और दिल्ली की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के बजाय अन्य राज्यों में जाकर चुनाव प्रचार का काम कर रही हैं।
आप नेता ने रेखा गुप्ता को दिया सुझाव
सौरभ भारद्वाज ने मीडिया के माध्यम से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सुझाव देते हुए कहा, कि दिल्ली की जनता ने आपको दिल्ली वालों की समस्याओं का समाधान करने के लिए चुना था, ना की दिल्ली को बुरी हालत में छोड़कर बाहर के राज्यों में चुनाव प्रचार करने के लिए।
संबंधित खबरें
GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
9 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
15 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
16 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
17 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
18 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
18 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
18 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
20 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines