Sanjay Singh Big Statement on Delhi CM Arvind Kejriwal Security: ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है। दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर लिखकर सीएम केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।’ यह कहना है आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का। दरअसल संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि अंकित गोयल नाम का एक युवक लिखकर खुलेआम सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की धमकी दे रहा है। अंकित गोयल उसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो भाषा भाजपा बोलती है। इससे पहले, इन लोगों ने 23 दिनों तक जेल में केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दी। जब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया, तब जाकर केजरीवाल इंसुलिन मिली और उनकी जान बच पाई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री और भाजपा नफरत और बदले की भावना में इतने डूब गए हैं कि अब वो केजरीवाल की जान लेने की साजिष रच रहे है। इसलिए आम आदमी पार्टी शासन-प्रशासन और चुनाव आयोग को ये बताना चाहती है कि अगर केजरीवाल को एक खरोंच भी आती है तो इसके लिए भाजपा और मोदी जी जिम्मेदार होंगे।
केजरीवाल पर हमले का प्रयास
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं तब से लगातार उन पर हमले का प्रयास हो रहा है। यहां तक की केंद्रीय गृहमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी सवाल उठा दिया। ये इतने बौखलाए हुए हैं कि अब अरविंद केजरीवाल को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचाने के लिए तैयार हैं। ये ऐसे हमला करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें उनकी जान भी जा सकती है। यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि बीजेपी ने कई बार अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की है। लेकिन आज अरविंद केजरीवाल जगह-जगह खुलेआम धमकी दी जा रही है। पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लिखकर हमला करने की धमकी दी जा रही है।
हो रहा बड़ा षड़यंत्र
सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर पहले भी हमले होते रहे हैं। मैं साफ तौर पर शासन-प्रशासन, चुनाव आयोग और सबको बताना चाहता हूं कि जो भी हमला अरविंद केजरीवाल पर करने की तैयारी है, अगर ऐसा कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे-सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएओ और बीजेपी जिम्मेदार होंगे। हम कोई भी बात बेबुनियाद और हवा में नहीं करते हैं। अरविंद केजरीवाल को 23 दिन तक जेल में इंसुलिन नहीं दिया गया, तो हम न्यायालय गए और कोर्ट के आदेश के बाद उनकी जान बच पाई। वरना जेल में भी एक बड़ा षड़यंत्र हो रहा था। शायद उस षड़यंत्र को समझकर ही सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को राहत दी।
मेट्रो स्टेशन पर लिखी गई धमकियां
सांसद संजय सिंह ने पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स द्वारा लिखी गई धमकियों की तस्वीरें मीडिया में दिखाते हुए कहा कि ये अंकित गोयल नाम के शख्स द्वारा लिखी गई धमकी है। इस व्यक्ति द्वारा लिखी गई भाषा ठीक वही है, जो भाजपा बोलती है। देश की राजधानी दिल्ली में पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुलेआम धमकी लिखी जा रही है। उनपर हमला करने की खुलेआम धमकी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री को खुलेआम मारने की धमकी
सांसद संजय सिंह ने कहा कि तीन बार के निर्वाचित एक मुख्यमंत्री को खुलेआम हमला करने और मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन इस बात को लेकर चारों तरफ एकदम सन्नाटा है। इसलिए इस संबंध में आम आदमी पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों की तरफ से हम चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं। अगर केजरीवाल को खरोंच भी आती है तो उसके लिए सीधे तौर पर पीएमओ, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे। ये हम पहले से ही आपको आगाह कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
6 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines