आप नेता राघव चड्ढा बोले-मनीष सिसोदिया पर दर्ज एफआईआर तथ्यों पर बेस्ड नहीं, फीडबैक यूनिट के नाम पर दर्ज किया गया फर्जी मामला

AAP, Delhi News, Raghav Chadha, Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, BJP

राघव चड्ढा

विज्ञापन

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि  ‘फीडबैक यूनिट’ के नाम पर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर फर्जी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की फीडबैक यूनिट की आड़ में मनीष सिसोदिया पर दर्ज एफआईआर तथ्यों पर नहीं पूरी तरह से कल्पना पर आधारित है। आधे राज्य का उपमुख्यमंत्री 8 साल तक पीएम सहित बड़े नेताओं की जासूसी करता रहा और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को पता नहीं चला? ऐसे में इनके अधिकारियों को निलंबित करो।

चीन-पाक से क्या लड़ पाएंगी एजेंसियां 

आप नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियां प्रधानमंत्री की जासूसी को नहीं पकड़ पाईं तो चीन-पाक से क्या लड़ पाएंगी। सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान इस बात पर नहीं है कि चीन-पाकिस्तान से कैसे लड़ना है। उनका फोकस बस आम आदमी पार्टी को रोकने पर है। उन्होंने कहा कि गुजरात भाजपा ईकाई का नेता किरन भाई पटेल 6 महीने तक कश्मीर में पीएमओ का एडिशनल डायरेक्टर बनकर सरकारी पैसे से मौज-मस्ती करता रहा। बीजेपी अपनी जांच एजेंसियों का ध्यान आम आदमी पार्टी से हटाकर उन लोगों पर डाले जो लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके भारत की सुरक्षा एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

8 सालों से देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति

राघव चड्ढा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया पर फीडबैक यूनिट की आड़ में एक और झूठा मुकदमा किया गया है। भारतीय जनता पार्टी का झूठा आरोप है कि मनीष सिसोदिया जी ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की 2015 के बाद लगातार जासूसी करवाई। इसके चलते उन पर सीबीआई का एक नया मुकदमा दर्ज हो गया।

केंद्र सरकार को क्यों नहीं लगी खबर

आप नेता ने कहा मैं केंद्र में बैठी प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार से पूछना चाहता हूं कि एक आधी स्टेट का एक आधा उप-मुख्यमंत्री पिछले 8 सालों से देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति प्रधानमंत्री और बीजेपी सरकार के बड़े नेताओं की जासूसी करा रहा था। लेकिन इसकी कानों-कान खबर केंद्र सरकार, सीबीआई, ईडी, रॉ, आईबी, एनआईए जैसी देश की बड़ी एजेंसियों को नहीं मिली। अगर ऐसा होता तो सबसे बड़ा सवाल भारत की एजेंसियों और केंद्र सरकार की काबिलियत पर खड़ा होता। अगर 8 साल से कोई आपकी जासूसी करा रहा था और आपको इतने सालों तक पता नहीं लगा।

चीन भारत की सरजमीं पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा 

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि चीन भारत की सरजमीं पर कब्जा करने की कोशिश करता है, पाकिस्तान अपनी नापाक कोशिशें करता रहता है, लेकिन हमारी जांच एजेंसियां मनीष सिसोदिया को पकड़ कर जेल में डालती हैं। चीन और पाकिस्तान से कैसे लड़ाई लड़नी है और इनसे कैसे निपटना है, उस पर हमारी एजेंसियों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। देश की राजधानी में बैठा कोई शख्स, जिसके पास ना पुलिस, न एंटी करप्शन ब्यूरो, न विजिलेंस विभाग और ना ही कोई शाखा है। अगर वो फिर भी 8 साल तक प्रधानमंत्री और बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं की फीडबैक यूनिट के नाम से जासूसी कर आ रहा तो क्या हमारे देश की इंटेलिजेंस एजेंसी सो रही थीं?

विज्ञापन

बीजेपी की बौखलाहट दिखती है

आपे नेता ने कहा क्या एनआईबी और तमाम इंटेलिजेंस एजेंसी इतनी निकम्मी है कि एक शख्स 8 साल तक देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति की जासूसी करता रहा? उनको पता भी नहीं चला। अगर यह संभव है तो भारत की राष्ट्र सुरक्षा पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है। अगर संभव नहीं है तो यह भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट दिखाता है कि कोई भी फर्जी मुकदमा मनीष सिसोदिया पर करो ताकि वह जेल से ना निकल पाएं। तथाकथित एक्सरसाइज घोटाले के मामले में भी बीजेपी की एजेंसियों के पास ना सबूत हैं, ना गवाह और ना ही मनीष सिसोदिया जी से पूछने के लिए सवाल है। वही चार सवाल रोजाना बदल-बदल कर पूछते हैं। लेकिन जांच की आड़ में मनीष सिसोदिया को जेल में रखा है, ताकि वह बाहर निकल पाए।

 केजरीवाल का दाहिना हाथ सिसोदिया जेल से बाहर ना आ पाएं 

आप नेता ने कहा कि मैं बीजेपी वालों को एक हिदायत देना चाहता हूं कि आरोप ऐसे लगाओ जिनपर लोग विश्वास करें। फीडबैक यूनिट की आड़ में सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया पर दर्ज की गई एफआईआर, तथ्यों पर बेस्ड नहीं है, बल्कि फिक्शन पर बेस्ड है। ये बीजेपी के अपने मन के ख्याल हैं। बीजेपी ने केवल एक ही मकसद से मनीष सिसोदिया के खिलाफ जासूसी के नाम पर एफआईआर दर्ज की है, ताकि वह जेल से बाहर ना आ पाएं। एक मुकदमे में बेल मिले तो दूसरा मुकदमा दर्ज कर दो। दूसरे मुकदमे में बेल मिले तो तीसरा मुकदमा दर्ज कर लो। मुकदमे दर्ज करके ये चीज सुनिश्चित करो कि अरविंद केजरीवाल का दाहिना हाथ मनीष सिसोदिया जेल से बाहर ना आ पाएं। इसी कवायद में पूरी केंद्र सरकार लगी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ