आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की गई है। यह छापेमारी अस्पताल निर्माण से जुड़े एक मामले में की गई है। ED की टीम छापेमारी करने के पहुंची है। बताया जा रहा है कि कुल 13 जगहों पर ED छापेमारी कर रही है।
ED दिल्ली की पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान अस्पताल निर्माण परियोजनाओं में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच कर रही है। 26 अगस्त को ED ने पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास सहित 13 स्थानों की तलाशी ली। अभी तक इस मामले को लेकर ED ने अधिक जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से तीन बार विधायक रह चुके हैं और दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके साथ ही वह आम आदमी पार्टी के सबसे प्रमुख प्रवक्ताओं में से एक हैं।
ED ने क्यों शुरू की जांच?
बता दें कि साल 2024 में बीजेपी नेता और विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने एक शिकायत करके भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि 2018-19 के दौरान 5,590 करोड़ रुपये की लागत से 24 अस्पताल परियोजनाओं की मंजूरी दी गई और इस दौरान भ्रष्टाचार किया गया। इन परियोजनाओं में 11 नए अस्पताल और 13 अस्पतालों को अपग्रेड किया जाना था।
यह भी पढ़ें : ‘झूठे केस करने वाले मंत्री को भी जेल होनी चाहिए’, केजरीवाल ने साधा निशाना
आरोप है कि इस दौरान लागत बढ़ा दी गई, परियोजना देरी से शुरू हुई। इस दौरान भ्रष्टाचार किया गया। करीब सौ करोड़ रुपये गबन की जांच ED की टीम कर रही है। योजनाओं में 1125 करोड़ रुपये की लागत का एक ICU अस्पताल 6800 बिस्तरों की क्षमता वाला बनाया जाना था, लेकिन बड़े पैमाने पर खर्च के बाद भी अस्पताल का निर्माण आधा ही हो पाया।
वहीं आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मामला झूठा और निराधार है। जिस समय ईडी ने मामला दर्ज किया था, उस समय वो मंत्री भी नहीं थे। AAP नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करके उन्हें जेल में डालना मोदी सरकार की नीति बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी की फर्जी डिग्री पर देश में चर्चा न हो इसलिए ईडी ने छापे मारे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
6 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
21 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
22 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines