हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सीबीआई का करूंगा 'सहयोग', CBI के छापे को लेकर क्या बोले AAP नेता दुर्गेश पाठक

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के घर गुरुवार को सीबीआई ने छापेमारी की है। सीबीआई की रेड को लेकर आप पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक का बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Delhi AAP Durgesh Pathak

आप पार्टी के नेता और पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई ने रेड डाली है। सीबीआई की एक टीम गुरुवार सुबह ही आप नेता के घर पहुंच गई है। आप के कई नेताओं ने सीबीआई रेड के खिलाफ केंद्र सरकार को जमकर घेरा है। उनका कहना है कि दुर्गेश पाठक को गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी देने के साथ ही सरकार ने परेशान करने के लिए उनके घर पर सीबीआई की रेड करवाई है। इस रेड को लेकर आप पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी बात बताई।

दुर्गेश पाठक ने रखे 5 पॉइंट्स

  • आज सुबह सीबीआई मेरे घर पर आई, 3 से 4 घंटे घर की जांच की, सब कुछ चैक किया, लेकिन कुछ नहीं मिला।
  • मैं विधायक था तो मेरे घर बहुत सारे लोग आते हैं और उनके आधार की कॉपी थी, वो लेकर गए।
  • क्यों आए, किस मामले में आए, मुझे इसकी जानकारी नहीं, उन्होंने कहा सर्च वारंट है और इसलिए आए हैं।
  • अभी पार्टी ने गुजरात का मुझे सह प्रभारी बनाया। इसलिए डराने के लिए आए, कोई इनके साथ आए नहीं, पिछले चुनाव में बड़े विकल्प के रूप में उभरकर आम आदमी पार्टी आई।
  • यह डराने की प्रक्रिया है, आम आदमी पार्टी के नेता डर के घर बैठ जाएं। कोई काम न करे। मैं सीबीआई का पूरा सहयोग करूंगा, जो भी जवाब मांगेंगे, उनका जवाब दूंगा, लेकिन डरूंगा नहीं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई की रेड, इस मामले में हुआ एक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें