आप सरकार का दिल्ली में बड़ा कदम, पीड़ितों के लिए शुरू की बाढ़ राहत रसोई

Gopal Rai, delhi news, aap news, delhi news in hindi

गोपाल राय

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली में आप सरकार लगातार बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में मदद पहुंचा रही है। इसी बीच सरकार ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाना मुहैया करवाने के लिए बाढ़ राहत रसोई शुरू की है।

राहत शिविर में जाकर लोगों की मदद कर रहे सरकार के मंत्री 

जानकारी के अनुसार इस बाढ़ राहत रसोई से दिल्ली के हर राहत शिविर में खाने-पीने का सामान पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश पर कैबिनेट मंत्री गोपाल राय विधायक जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार , महेंद्र गोयल और जितेंद्र तोमर खुद राहत शिविर में जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

 

दिल्ली में पानी भाजपा की गंदी राजनीति का हिस्सा

कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में पिछले 6 दिनों से वर्षा नहीं हुई है। फिर भी बड़ा जलस्तर है, जिसका कारण हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी है। उन्होंने कहा कि यूपी और हरियाणा को पानी ना छोड़ दिल्ली की ओर लगातार पानी छोड़ना भाजपा की गंदी राजनीति का हिस्सा।

विज्ञापन

सरकार ने सभी कैंपों में रह रहे लोगों को खाना मुहैया कराया 

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिशा-निर्देश पर हमारी पार्टी के विधायक, नेता राहत शिविरों में जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इस राहत रसोई से हमने लोगों पूरे 40 कैंपों में रह रहे लोगों को खाना मुहैया कराएंगे, जिसके लिए हमने पार्टी कार्यकर्ताओं को तैनात किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ