Delhi MCD News: दिल्ली में नगर निगम की बैठक में आज (गुरुवार) बजट पेश किया गया। इस बैठक के दौरान बनाना से आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद रामचंद्र प्रसाद ने पाला बदल लिया और वे भाजपा पार्षदों के साथ जाकर बैठ गए। बताया जा रहा है कि रामचंद्र दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ पैसा देखती है। मेरी बद्दुआ और श्राप है कि AAP दिल्ली एमसीडी के उपचुनाव में सारी सीटें हार जाए। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में अच्छे लोगों की कदर नहीं है।
कुछ दिन पहले कहा था- मेरे सपने में आए थे केजरीवाल
बता दें कि कुछ समय पहले ही रामचंद्र ने आप को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली थी। लेकिन 3 दिन बाद ही उन्होंने भाजपा छोड़कर आप का दामन थाम लिया था। उस दौरान उन्होंने बताया था कि मेरे सपने में केजरीवाल आए थे। बताया कि रात में सपने में सीएम साहब आए और मुझे फटकार लगाते हुए कहा कि रामचंद्र उठो और जाकर मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संदीप पाठक समेत सभी नेताओं से मिलो। साथ ही क्षेत्र में जाकर अपने कार्यकर्ताओं से मिलो और जनता के लिए काम करो।
बवाना से विधायक रह चुके हैं रामचंद्र
दिल्ली में वार्ड नंबर 28 से आप पार्षद रामचंद्र बवाना से आम आदमी पार्टी के विधायक भी रह चुके हैं। रामचंद्र ने भाजपा छोड़ने के बाद बताया था कि उन्हें अपने गलत निर्णय का अहसास हुआ, तो उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर दोबारा अपने परिवार में वापसी की इच्छा जताई थी। इसके बाद आप नेताओं ने रामचंद्र को उनके समर्थकों के साथ दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
2 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
3 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
15 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
16 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
22 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
23 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
1 day agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines