Who Is AAP Councillor Ramchandra : भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने के एक हफ्ते के अंदर यूटर्न लेकर आम आदमी पार्टी में लौटे पार्षद रामचंद्र ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने रविवार को एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि भाजपा के कुछ लोग उन्हें घर से किडनैप कर ले गए। उन्हें ईडी और सीबीआई की भी धमकी दी गई। जब बेटे और आप के सीनियर लीडरों ने पुलिस को कॉल किया, तब वे लोग उन्हें घर छोड़े। आइए जानते हैं कि कौन हैं पार्षद रामचंद्र।
कौन हैं पार्षद रामचंद्र?
रामचंद्र दिल्ली के शाहबाद डेयरी से निगम पार्षद हैं। उनका वार्ड नंबर 28 है, जोकि बवाना विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। रामचंद्र ने एमसीडी चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार संतोष भारती को हराया था। रामचंद्र 28 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन वह 4 दिन बाद ही वापस AAP में आ गए।
यह भी पढ़ें : संसद भवन में छत से लीकेज पर ‘आप’ का केंद्र सरकार पर तंज, कही ये बात
जानें पार्षद रामचंद्र ने क्या कहा?
आम के दबाव के बाद छूटे पार्षद रामचंद्र ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वे बवाना वार्ड 28 से निगम पार्षद हूं। सुबह उनके घर 5-6 लोग आए और उन्हें एक गाड़ी में बैठाकर भाजपा कार्यालय ले गए। आम आदमी पार्टी के दबाव बनाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। उन्होंने आगे कहा कि वे सीएम अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं। वे ईडी और सीबीआई से नहीं डरते हैं। वे आम आदमी पार्टी के साथ हैं।
मनीष सिसोदिया का आया रिएक्शन
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये क्या चल रहा है। पार्षद रामचंद्र के बेटे का यह वीडियो जरूर देखिए। बीजेपी ने पार्षद रामचंद्र को ईडी और सीबीआई की धमकियां दीं। जब वे नहीं डरे तो बीजेपी के गुंडे उनको गाड़ी में उठाकर ले गए।
संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना
राज्यसभा सदस्य और आप नेता संजय सिंह ने एक्स पर रामचंद्र के बेटे का वीडियो शेयर कर कहा कि देश की राजधानी में भाजपा की खुलेआम गुंडागर्दी। पार्षद रामचंद्र को धमका कर उनका अपहरण कर लिया गया है। उनको ईडी और सीबीआई लगाकर बदनाम करने की धमकी दी गई है। सुनिए उनके बेटे आकाश को। दिल्ली में ये क्या हो रहा है।
यह भी पढ़ें : गरीब घर का लड़का बना चंडीगढ़ मेयर, सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई, कौन हैं कुलदीप कुमार?
जानें रामचंद्र के बेटे ने क्या कहा?
रामचंद्र के बेटे आकाश ने वीडियो जारी कर कहा कि उनके पिता के पास बीजेपी के पूर्व पार्षद नारायण सिंह का फोन आया है। उन्होंने कहा कि वे लोग घर के नीचे खड़े हैं। इस पर उनके पिता उनसे मिलने के लिए गए। बाद में 4-5 लोग डरा-धमका कर उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। उनके पिता को ईडी और सीबीआई की धमकी दी गई। वे लोग उनके पिता को कहां ले जा रहे हैं, इसके बारे में कुछ पता नहीं है।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
15 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
19 hrs agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
22 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
23 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
1 day agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines