Excise Policy Scam: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई की ओर से भेजे गए समन पर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि सिसोदिया को कल गिरफ्तार किया जाएगा। भारद्वाज के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी गुजरात में आप से डरी हुई है क्योंकि वह उनसे मुकाबला कर रही है।
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह सीधे तौर पर गुजरात चुनाव से जुड़ा हुआ है क्योंकि आप वहां भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है जिससे भाजपा डरी हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात में मनीष सिसोदिया के कई कार्यक्रम हैं। इन कार्यक्रमों को बाधित करने के लिए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन आप और मजबूत होगी।
भारद्वाज ने कहा कि वे सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर आश्वस्त हैं क्योंकि ऐसा पहले भी हो चुका है, जब हमारी पार्टी के नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर गिरफ्तार किया गया। गुजरात में आप की जीत पर भरोसा जताते हुए भारद्वाज ने कहा कि पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी की बढ़ती’ संख्या के बावजूद हम मजबूती से उभरेंगे।
बता दें कि रविवार सुबह मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि सोमवार को पूछताछ के लिए सीबीआई ने उन्हें तलब किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मैं जाऊंगा और सीबीआई के साथ पूरा सहयोग करूंगा क्योंकि उन्होंने मेरे घर पर 14 घंटे तक छापेमारी की। बैंक खाते और यहां तक कि मेरे गांव की तलाशी लेने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला। कल सुबह 11 बजे मुझे मुख्यालय बुलाया गया है।
संबंधित खबरें
जामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
7 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
8 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
9 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
12 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
23 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines