Excise Policy Scam: AAP नेता सौरभ भारद्वाज का दावा, बोले- सिसोदिया को कल गिरफ्तार किया जाएगा
Edited By Om Pratap

सौरभ भारद्वाज
Edited By Om Pratap

सौरभ भारद्वाज
Excise Policy Scam: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई की ओर से भेजे गए समन पर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि सिसोदिया को कल गिरफ्तार किया जाएगा। भारद्वाज के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी गुजरात में आप से डरी हुई है क्योंकि वह उनसे मुकाबला कर रही है।
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह सीधे तौर पर गुजरात चुनाव से जुड़ा हुआ है क्योंकि आप वहां भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है जिससे भाजपा डरी हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात में मनीष सिसोदिया के कई कार्यक्रम हैं। इन कार्यक्रमों को बाधित करने के लिए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन आप और मजबूत होगी।
भारद्वाज ने कहा कि वे सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर आश्वस्त हैं क्योंकि ऐसा पहले भी हो चुका है, जब हमारी पार्टी के नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर गिरफ्तार किया गया। गुजरात में आप की जीत पर भरोसा जताते हुए भारद्वाज ने कहा कि पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी की बढ़ती’ संख्या के बावजूद हम मजबूती से उभरेंगे।
बता दें कि रविवार सुबह मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि सोमवार को पूछताछ के लिए सीबीआई ने उन्हें तलब किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मैं जाऊंगा और सीबीआई के साथ पूरा सहयोग करूंगा क्योंकि उन्होंने मेरे घर पर 14 घंटे तक छापेमारी की। बैंक खाते और यहां तक कि मेरे गांव की तलाशी लेने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला। कल सुबह 11 बजे मुझे मुख्यालय बुलाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: