Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में स्वरूप नगर से आप प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह उर्फ बंटी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हवा में रिवॉल्वर लहराते हुए नाचते हुए नजर आ रहें हैं। अब दिल्ली पुलिस ने प्रत्याशी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1597969295534759936?s=20&t=wQTarA56sbbBzyRmcsVskg
जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में जोगेंद्र सिंह उर्फ बंटी पीले रंग की टीशर्ट पहने दिख रहें हैं। वीडियो में वह अपनी पैंट से रिवॉल्वर निकालकर उसे हवा में लहराते हुए दिख रहें हैं। आगे वीडियो में वह बकायदा कैमरे की तरफ रिवॉल्वर तानते हैं।
दिल्ली पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्वरूप नगर थाने के पुलिसकर्मी के व्हाट्स एप पर प्रत्याशी की वीडियो मिली थी। जिसके बाद उन पर नियम अनुसार आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है। वीडियो की जांच की जा रही है कि यह वीडियो कब का है और किस लिए उन्होंने ऐसा किया। बता दें दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी। फिर 7 दिसंबर को वोटों की गिनती के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
1 hr agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
3 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
11 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
14 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
15 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
18 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines