Video: रिवॉल्वर दिखा कमर लचका रहे थे आप प्रत्याशी, अब पुलिस ने किया यह काम
Edited By Amit Kasana

आप प्रत्याशी जाेगेंद्र
Edited By Amit Kasana

आप प्रत्याशी जाेगेंद्र
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में स्वरूप नगर से आप प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह उर्फ बंटी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हवा में रिवॉल्वर लहराते हुए नाचते हुए नजर आ रहें हैं। अब दिल्ली पुलिस ने प्रत्याशी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1597969295534759936?s=20&t=wQTarA56sbbBzyRmcsVskg
जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में जोगेंद्र सिंह उर्फ बंटी पीले रंग की टीशर्ट पहने दिख रहें हैं। वीडियो में वह अपनी पैंट से रिवॉल्वर निकालकर उसे हवा में लहराते हुए दिख रहें हैं। आगे वीडियो में वह बकायदा कैमरे की तरफ रिवॉल्वर तानते हैं।
दिल्ली पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्वरूप नगर थाने के पुलिसकर्मी के व्हाट्स एप पर प्रत्याशी की वीडियो मिली थी। जिसके बाद उन पर नियम अनुसार आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है। वीडियो की जांच की जा रही है कि यह वीडियो कब का है और किस लिए उन्होंने ऐसा किया। बता दें दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी। फिर 7 दिसंबर को वोटों की गिनती के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: