Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 20 विधानसभाओं के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से आदिल अहमद खान को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें इससे पहले आप ने अपने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं।
बता दें मुस्तफाबाद विधानसभा सीट इलाके में फरवरी 2020 में दंगे हुए थे, उस समय यहां से आप पार्टी के हाजी यूनुस विधायक थे। जबकि इलाके में आप सदस्य और स्थानीय निगम पार्षद ताहिर हुसैन पर दंगा भड़काने का आरोप है। अब यहां से नए चेहरे आदिल अहमद को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो आदिल पिछले कुछ समय से इलाके में काफी सक्रिय भी हैं।
कौन हैं आदिल अहमद खान?
जानकारी के अनुसार आदिल अहमद खान आप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुआ था, उनके पिता सरकारी बैंक में मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी कक्षा 8 तक की शिक्षा अपने गांव जोखा सलारपुर में पूरी की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अब देखना ये होगा कि क्या वे मुस्तफाबाद की जनता में आप का पुराना विश्वास जारी रख पाएंगे। बता दें फिलहाल यहां से कांग्रेस और बीजेपी दोनों में से किसी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
कई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं आदिल
आदिल इससे पहले एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी, एपीएमसी (एमएनआई), आज़ादपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के समन्वयक के रूप में काम कर चुके हैं। आप की दूसरी लिस्ट में दूसरी विधानसभा जो सबसे अधिक चर्चा में बनी हुई है वह है पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट।
पिछले चुनाव में कम अंतर से जीते थे मनीष सिसोदिया
पटपड़गंज विधानसभा सीट से वर्तमान में जीते हुए विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जंगपुरा विधानसभा में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि शराब नीति में जेल में बंद रहने, पिछले चुनाव में महज तीन हजार वोट से जीतने और विधानसभा क्षेत्र में लोगों की नाराजगी के चलते आप ने ये फैसला लिया है। बता दें पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप ने अवध ओझा को अपना प्रत्याशी चुना है।
ये भी पढ़ें: Bomb Threat: दिल्ली में कब-कब धमकी की ईमेल? जो हर बार निकली गीदड़भभकी
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
11 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
12 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
17 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines