AAP Party Mass Fasting: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने सामूहिक उपवास का ऐलान किया है। आज जंतर मंतर पर आप नेताओं का जमावड़ा लगेगा। इसके लिए जंतर मंतर परिवसर में पंडाल लगाया गया है।
सीएम केजरीवाल का पोस्टर
जंतर मंतर में लगे पंडाल के आस-पास सीएम अरविंद केजरीवाल का पोस्टर भी देखा जा सकता है, जिसमें वो जेल में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर केजरीवाल की तस्वीर के साथ लिखा है- अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद, सामूहिक उपवास। बता दें कि आप नेताओं का ये उपवास सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए पार्टी के विधायक समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस सामूहिक उपवास की शुरुआत 10 बजे से हो चुकी है।
लोगों से की उपवास रखने की अपील
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने भी आम जनता से उपवास रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में अरविंद केजरीवाल के समर्थक भी पार्टी के सामूहिक उपवास में हिस्सा ले रहे हैं। अन्य सभी लोग अपने घरों पर उपवास रखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन कर सकते हैं।
पुलिस के पुख्ता इंतजाम
जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली की कई सड़कों को बंद कर दिया है और कुछ रास्तों को बैरिकेडिंग के माध्यम से डायवर्ट कर दिया गया है। इसी के साथ जंतर मंतर के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
जनता से मांगी तस्वीर
आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सामूहिक उपवास का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें आप ने सामूहिक उपवास को देश का उपवास बताया है। साथ ही आम लोगों ने उपवास करते हुए तस्वीरें शेयर करने की दरख्वास्त की है। पार्टी ने kejriwalkoashirvaad.com पर फोटो शेयर करने की गुजारिश की है। साथ ही सामूहिक उपवास में हिस्सा लेने वाले लोग ट्विटर पर भी अरविंद केजरीवाल को टैग कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
7 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
8 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
9 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
9 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
13 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
14 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
16 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines