दिल्ली में जल्द होगी बारिश की दस्तक, मौसम लेने वाला है करवट

Aaj Ka Mausam : देश की राजधानी में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में मानसून कब दस्तक देगा? इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। 

Delhi Rain

दिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम। (File Photo)

Delhi NCR Weather Alert : दिल्ली की तपती गर्मी से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, इस साल मानसून सामान्य तारीख से पहले ही राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में दस्तक देने वाला है। 19 जून से 25 जून के बीच मानसून के दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई गई है। आमतौर पर दिल्ली में मानसून 30 जून के आसपास आता है, ऐसे में इस बार यह करीब एक हफ्ता पहले आ सकता है।

विज्ञापन

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रिकॉर्ड समय में भारत में एंट्री ली है। केरल में यह 24 मई को ही पहुंच गया था, जबकि मुंबई में 26 मई को मानसून ने दस्तक दी – जो सामान्य तिथि से 16 दिन पहले था। यह बीते 75 वर्षों में सबसे जल्दी आने वाला मानसून माना जा रहा है।

विज्ञापन

जानें दिल्ली एनसीआर में कब होगी बारिश?

फिलहाल राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिनों में राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। लू से राहत मिलने के संकेत हैं और अधिकतम तापमान गिरकर 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिरकर 25 से 27 डिग्री के बीच आ सकता है।

विज्ञापन

तेज हवाएं चलेंगी और बिजली चमकेगी

शनिवार और रविवार को राजधानी में आंशिक बादल छाए रहने, हल्की बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 16 जून से 19 जून के बीच दिल्ली में अच्छी बारिश हो सकती है, जो मानसून की शुरुआत का संकेत होगा।

मानसून से पहले दिल्ली सरकार ने की तैयारी तेज

मानसून से पहले दिल्ली सरकार ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सड़कों की मरम्मत और नालों की सफाई का कार्य चल रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। कुछ ही दिनों में बारिश की ठंडी फुहारें गर्मी से राहत देंगी। छाता-रेनकोट तैयार रखें, और मानसून के स्वागत के लिए खुद को तैयार करें। मौसम से जुड़ी अपडेट्स पर नज़र रखें और सुरक्षित रहें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ