Delhi NCR Rain Alert : दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया, जहां भयंकर तूफान चला और जमकर बादल बरसे। आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित हो गया और बिजली गुल हो गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और बोर्ड-दीवार गिर पड़ी। इस वक्त 70-80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलीं। आइए जानते हैं कि आईएमडी काा क्या है लेटेस्ट अपडेट?
देश की राजधानी और आसपास के जिलों में जहां मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी तो वहीं जमकर तबाही मचाई। दिल्ली एनसीआर में तेज गरज और बिजली के साथ झमाझम बारिश हुई। तूफानी हवाएं भी चलीं, जिससे दिल्ली के मूर्ति मार्ग समेत कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। साथ ही बिजली के खंभे भी गिर पड़े, जिससे लाइट गुल हो गई। साथ नोएडा के सेक्टर 45 में एक निर्माणाधीन दीवार गिर पड़ी।
यह भी पढे़ं : 46.6 डिग्री तापमान, चलेंगे आंधी-तूफान, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कहां तक पहुंचा मानसून?
दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ ओले भी गिरे
दिल्ली के यमुना विहार, भजनपुरा, गोकलपुरी समेत कई इलाकों में धूलभरी आंधी चली और बारिश हुई। साथ ही यूपी के गाजियाबाद, नोएडा और हरियाणा के कुछ जिलों में बादल बरसे। बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। साथ ही ओले भी गिरने की खबर सामने आई है।
राजधानी में अगले 3 दिनों से तक कैसे मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 से 42 डिग्री सेल्सियस और 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली एनसीआर में अगले 3 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 23-24 मई को तेज गरज-बिजली और आंधी के साथ जमकर बादल बरसेंगे। कई इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी।
यह भी पढे़ं : 60 किमी की स्पीड से आएगी आंधी, गिरेंगे ओले, दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, आगे बढ़ा मानसून!
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
11 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
21 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines