Delhi NCR Rain Alert : दिल्ली एनसीआर में शनिवार को अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया, जहां बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ गई है। राजधानी और आसपास के जिलों में अगले दो दिन 11-12 जनवरी को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अपडेट सामने आया है।
दिल्ली एनसीआर में आज दिन में धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते बादल बरसने लगे, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। दिल्ली रडार एनिमेशन से पता चलता है कि दिल्ली एनसीआर में हल्की आंधी और बिजली गिरने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ 25 से 40 किलोमीटर की प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल रही हैं।
यह भी पढ़ें : क्या फिर लौटा चक्रवाती तूफान? चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले, इन राज्यों में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट
हरियाणा के इन जिलों में हो रही रिमझिम बारिश
दिल्ली एनसीआर के तहत हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा, सोहना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बरसात जारी रहने की संभावना है। एनसीआर में आने वाले यूपी, हरियाणा और राजस्थान के जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।
यह भी पढ़ें : चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले, फिर भीगेगा उत्तर भारत, इन राज्यों में भयंकर ठंड के बीच बारिश की दस्तक!
यूपी-राजस्थान के इन जिलों में भी बरस रहे बादल
अगर यूपी की बात करें तो सहारनपुर, देवबंद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, हाथरस, मथुरा, टूंडला, आगरा, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, अलीगढ़ में बादल बरस रहे हैं। वहीं, राजस्थान के भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, अलवर, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, नदबई, भरतपुर, महावा, महंदीपुर बालाजी में बरसात हो रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
7 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
21 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
21 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines