News24 हिंदी
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम सुहाना हो गया। मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीच-बीच में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखने को मिल रहा है, जिससे बारिश की घटनाएं होती रहीं। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि दिल्ली एनसीआर में कब मानसून एक्टिव होगा?
विशेषज्ञों ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार राजधानी में अगले एक हफ्ते के अंदर मानसून एक्टिव हो जाएगा। 20 से 25 जून के बीच मानसून की बारिश होने लगेगी। एक दिन पहले दिल्ली NCR में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और 22 से 25 डिग्री के आसपास रहा। न्यूनतम पारा सामान्य से 3-4 डिग्री तक कम और अधिकतम पारा सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।
दिल्ली एनसीआर में दिन आसमान में बादल छाए रहे। शाम-रात के समय 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं और बिजली-तूफान के साथ बारिश होगी। राजधानी में अगले तीन दिन 19 से 21 जून के बीच मौसम सुहाना रहेगा और बारिश का अलर्ट जारी है। इस अवधि में 30-40 किमी से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।