चलीं तेज हवाएं, दिल्ली NCR में झमाझम बारिश, 12 फ्लाइट डायवर्ट, जानें कैसा रहेगा अगले 2 दिनों तक मौसम?

IMD Delhi NCR Weather Alert : दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसे, जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। साथ ही खराब मौसम की वजह से फ्लाइटें भी डायवर्ट हो गईं।

Delhi NCR Rain | Monsoon 2025 | IMD Alert

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आज भी बारिश का दौर जारी है।

IMD Delhi NCR Weather Alert : देश की राजधानी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश हुई, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। साथ ही सड़कों पर बारिश का पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे 12 उड़ानें डायवर्ट हो गईं। आइए जानते हैं कि कैसे रहेगा अगले 2 दिनों तक मौसम?

विज्ञापन

दिल्ली और आसपास के शहरों में मंगलवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में जलभराव हो गया और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर उड़ानों का रूट बदलना पड़ा। इसे लेकर दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से दोपहर 3 से 4 बजे के बीच 12 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली और पड़ोसी शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए रहे और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही एनसीआर के शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अन्य हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 से 35 डिग्री और 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिल्ली एनसीआर में अगले 2 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा? इसे लेकर आईएमडी ने बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

जानें अगले 2 दिनों तक कैसे रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 18-19 जून को आसमान में आमतौर पर काले बादल छाए रहेंगे और बिजली-आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 40-50 किमी से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी। साथ ही राजधानी और आसपास के जिलों में 20 जून को भी मौसम बिगड़ेगा और तेज हवाओं के साथ बादल बरसेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ