Delhi NCR Aaj Ka Mausam : देश की राष्ट्रीय राजधानी में अचानक से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। दिल्ली-एनसीआर में आसमान में तेज गरज के साथ बिजली चमक रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। अगले 2-3 घंटे के अंदर बारिश भी होने के आसार हैं। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के जिले नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। देर शाम होते-होते धूल भरी आंधी चलने लगी और रात में 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। साथ ही दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ बूंदाबादी और हल्की बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली।
दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 19-20 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में शनिवार को भी गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही धूल भरी हवाएं चलेंगी, जिसकी स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती हैं। हालांकि, हवाओं की स्पीड रविवार को कम हो जाएगी। साथ ही दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
तापमान में आई गिरावट
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 से 41 डिग्री सेल्सियस और 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
यह भी पढे़ं : हाय रे गर्मी! 46 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, चलेगी धूल भरी आंधी, इन राज्यों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
13 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
17 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
18 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
18 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
19 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
21 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
21 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
21 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines