Delhi-NCR Weather: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। ऐसे में आज दिन में लोगों को उमस महसूस हो सकती है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्लीवासियों को अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह 3 दिन बारिश होने का अलर्ट दिया है। आज और कल गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने और 2 दिन बाद 9 सितंबर को भारी बारिश होने की चेतावनी है।
दोपहर बात करवट बदलेगा मौसम
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में मानसून अभी सक्रिय रहेगा। ताजा मौसम परिस्थितियों के चलते दिल्ली-NCR में आज दोपहर बाद मौसम करवट बदल सकता है। इसके बाद रात तक हवाएं चलने के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। कल भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है, लेकिन परसो 9 सितंबर दिन बुधवार को गरज चमक के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद 12 सितंबर तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं और हवाएं चलने का भी अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
रीजनल वेदर फॉरकास्ट सेंटर (RWFC) की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तामपान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2°C कम रहा। वहीं पिछले 24 घंटों में दिल्ली में पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा से 33 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने यमुना का जलस्तर घटने और लोगों को बाढ़ के पानी से राहत मिलने की उम्मीद भी जताई है।
दिल्ली में कैसे हैं बाढ़ से हालात?
बता दें कि दिल्ली में आज 7 सितंबर की सुबह यमुना का जलस्तर 205.59 मीटर रिकॉर्ड हुआ, जो अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। हालांकि, जलस्तर में मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन जमीनी स्तर पर बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं। पुराने रेलवे ब्रिज (ओल्ड रेलवे ब्रिज) पर यमुना का जलस्तर अभी भी काफी ज्यादा है, जिससे वजीराबाद पुल और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की सड़कें के साथ-साथ लोहे वाला पुल भी यातायात के लिए बंद है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
4 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
6 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
8 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
10 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
10 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
13 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
17 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
17 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines