---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

भयंकर ठंड-कोहरे के बीच दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानें कौन-से इलाके ज्यादा ठंडे और कितना तापमान?

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में 2 दिन से घना कोहरा छा रहा है। वहीं शीतलहर चलने से हांड कांप रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने का अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में बादल कब बरसेंगे और दिल्ली में आजकल तापमान कितना है?

---विज्ञापन---

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में रविवार सुबह भी कोहरा छाया रहा, जिससे भयंकर कंपकंपाने वाली ठंड लगी। वहीं विजिबिलिटी कम होने से लोगों को ड्राइविंग करने में परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट से हवाई अड्डे पर आज भी विजिबिलिटी कम रही। वहीं आज 5 जनवरी 2025 की सुबह अधिकतम तापमान 18.71 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 9.05 °C और 24.08 °C रहने के आसार हैं। हवा में 40% नमी है और हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:15 बजे उदय हुआ और शाम 5:37 बजे अस्त होगा। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में कल बारिश होने का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में आज बादल छाए रहने और कल 6 जनवरी को बारिश होने का यलो अलर्ट दिया है। 6-7 जनवरी को फिर से उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी। दोपहर में दक्षिण-पूर्व से आने वाली हवाओं की गति बढ़कर 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन शाम-रात तक यह स्पीड कम होकर 6 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दरअसल पंजाब से सटे पाकिस्तान में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी एक दूसरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। तीसरा बंगाल की खाड़ी और चौथा अरब सागर में है। ऐसे में नमी वाली हवाएं देश के उत्तर और पश्चिमी दिशा से अटैक करेंगी और मैदानी इलाकों में बारिश, कोहरे और शीतलहर का कारण बनेंगी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कोहरे से फ्लाइटें और ट्रेनें दोनों लेट

मीडिया रपोर्ट के अनुसार, शनिवार को भी दिल्ली-NCR में सीजन का पहला भयंकर कोहरा देखने को मिला और करीब 9 घंटे तक विजिबिलिटी जीरो रही। इससे बीते दिन दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइटें बाधित रहीं। करीब 400 फ्लाइट्स लेट हुईं और 19 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी। 45 फ्लाइट्स कैंसिल भी की गई थीं। 13 डोमेस्टिक, 4 इंटरनेशनल, 2 नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स डायवर्ट की गई थीं। शुक्रवार की शाम 6 बजे से शनिवार सुबह 3 बजे तक 9 घंटे जीरो विजबिलिटी बनी रही। कोहरे की वजह से दिल्ली आने और यहां से गुजरने वाली 81 ट्रेनें भी लेट चल रहीं हैं। इनमें 59 ट्रेनें 6 घंटे और 22 ट्रेनें करीब 8 घंटे लेट रहीं। मौसम विभाग ने इस महीने कोहरे, बारिश और शीतलहर की मार इसी तरह पड़ते रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली में 4 जनवरी 2025 को तापमान इतना रहा, देखें टेंपरेंचर कार्ड…

---विज्ञापन---

Delhi Temperature Card

First published on: Jan 05, 2025 07:46 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola