दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, बादलों की गड़गड़ाहट के साथ चली तेज हवाएं

दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने ली करवट, बादलों की गड़गड़ाहट के साथ चली तेज हवाएं

Delhi NCR WEATHER update today

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच शुक्रवार को कुदरत का सहारा मिला है. दोपहर होते-होते अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया. राजधानी दिल्ली के कई इलाकों के साथ-साथ नोएडा और फरीदाबाद में भी तेज बौछारें पड़ी हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम के इस अचानक आए बदलाव से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो पिछले कई दिनों से उमस और बढ़ते पारे से परेशान थे. सड़कों पर धूल भरी ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर निजात मिल गई है.

विज्ञापन

मौसम विभाग का येलो अलर्ट और चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए पहले ही दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया था. विभाग ने चेतावनी दी थी कि गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा. वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया था लेकिन अचानक हुई बारिश ने पारे को नीचे धकेल दिया है. आसपास के इलाकों में भी इसी तरह के छिटपुट बादल और बूंदाबांदी का असर देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

धूल और धुंध की चादर के पीछे का कारण

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान के ऊपर बनी चक्रवाती स्थिति की वजह से आया है. वहां से उड़ने वाले धूल के कण हवा के साथ दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से आसमान में धूल भरी धुंध की एक मोटी परत छा गई है. इस कारण हवा की क्वालिटी में भी थोड़ी गिरावट देखी गई है और विजिबिलिटी कम हो गई है. राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में पिछले 24 घंटों से चल रही धूल भरी आंधी और बारिश का सीधा असर अब दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है.

विज्ञापन

सावधान! अभी और बढ़ेगा गर्मी का सितम

राहत की इस खबर के बीच विशेषज्ञों ने एक बड़ी चेतावनी भी दी है कि यह सुकून ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में फिर से भारी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. आने वाले दिनों में पारा 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे कुछ इलाकों में लू यानी हीटवेव जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी. फिलहाल हो रही यह बारिश एक अस्थाई बदलाव है और जल्द ही सूरज के तेवर फिर से सख्त होने वाले हैं. इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी से बचने के लिए जरूरी इंतजाम पहले से ही पुख्ता कर लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ