दिल्ली-NCR में भयानक धूल भरी आंधी चली और बदल गरजे। राजधानी के कई इलाकों में बारिश भी हुई, जिसके चलते लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं अधिकतम तापमान में 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। आंधी-तूफान और बारिश के चलते दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
तूफान के चलते दिल्ली-NCR में कई जगह पेड़ गिर गए। दुकानों के बोर्ड, टीन शेड तक ढह गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली 40 से ज्यादा उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिन के लिए दिल्ली-NCR के मौसम का अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहने वाला है?
दिल्ली, नोएडा में ऐसा रहेगा मौसम
IMD ने आज और कल भी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आंधी-तूफान और बारिश का यलो अलर्ट दिया है। धूल भरी आंधी चलेगी, गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मौसम साफ होने और तापमान बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 17 अप्रैल को हीटवेव और लू चलने का अलर्ट रहेगा और अधिकतम तापमान फिर से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
तूफान से एक शख्स की मौत
बता दें कि बीते दिन दिल्ली में आए तूफान से एक शख्स की जान चली गई। तूफान से दिल्ली में पेड़ गिरे। पेड़ों की टहनियां गिर गईं। मधु विहार में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।
पूर्वी दिल्ली के ADCP-1 विनीत कुमार ने बताया कि शाम करीब 7 बजे PCR कॉल मिली। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि 6 मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन आंधी तूफान से इमारत की एक दीवार गिर गई है, जिसके मलबे के नीचे लोग दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति का शव मिला।
42 उड़ानों को किया गया डायवर्ट
दिल्ली में चली आंधी का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। IGI एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली करीब 42 उड़ानों को डायवर्ट करके दूसरे शहरों के एयरपोर्ट पर उतरने के निर्देश दिए गए।
9 विमानों को जयपुर डायवर्ट किया गया। 9 विमानों को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया। 2 विमानों को वाराणसी और एक विमान को देहरादून में उतारा गया। अमृतसर में 8 और डीगढ़ में 7 विमानों को उतारा गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
12 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
16 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
17 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
17 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
18 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
19 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
19 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
20 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines