Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर मर्डर केस में एक और नया खुलासा हुआ है। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि आफताब ने श्रद्धा के शव को टुकड़ों में काटने के लिए चाइनीज चाकू (क्लीवर) का यूज किया था। दिल्ली पुलिस ने आफताब के किराए वाले फ्लैट से एक से अधिक धारदार हथियार बरामद किए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आफताब ने बताया कि गला घोंटने के बाद श्रद्धा की मौत हो गई। इसके बाद उसने पहले श्रद्धा के दोनों हाथ काटे। नार्को टेस्ट के दौरान आफताब ने पुलिस को ये भी जानकारी दी कि जिस चाइनीज चाकू का इस्तेमाल उसने श्रद्धा के शव को काटने के लिए किया था, उस हथियार को उसने कहां फेंका है। पुलिस अब आफताब की निशानदेही पर चाइनीज चाकू की तलाश कर रही है।
लिव इन पार्टनर के किए थे 35 टुकड़े
आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर का गला घोंट दिया था और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे, जिसे उसने कई दिनों तक शहर भर में फेंकने से पहले दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर 300 लीटर के फ्रिज में रखा।
जहां से हथियार खरीदा, उस दुकान की तलाश जारी
28 वर्षीय आरोपी का नार्को एनालिसिस टेस्ट गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी के एक अस्पताल में किया गया था। पुलिस अब उस दुकान का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जहां से आफताब ने वह हथियार खरीदा था, जिसका इस्तेमाल उसने श्रद्धा वाकर के शरीर के टुकड़े करने के लिए किया था।
इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हथियार 18 मई से पहले खरीदा गया था, जिस दिन आरोपी ने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या की थी या नहीं।
आफताब अमीन पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। अदालत ने 26 नवंबर को उन्हें 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
7 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
9 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
10 hrs agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
12 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 hrs agoदिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
13 hrs agoकनॉट प्लेस का इतिहास और कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
15 hrs agoदिल्ली की हवा सुधरी, 280 से 66 पहुंचा AQI; फिर भी स्थिति चिंताजनक क्यों?
18 hrs agoदिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट LED स्ट्रीट लाइटें
19 hrs agoदिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines