दिल्ली पुलिस की साइबर सेल, क्राइम ब्रांच ने एक हैरान करने वाला मामला सुलझाया है. यहां एक बेटे ने अपने ही पिता के बैंक अकाउंट से 26 लाख रुपये उड़ा दिए. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल, क्राइम ब्रांच ने उस बेटे को गिरफ्तार किया है जिसने अपने ही पिता के बैंक अकाउंट से 26 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली.
आरोपी की पहचान शिवम शर्मा (25 वर्ष) के रूप में हुई है. जांच में सामने आया कि शिवम ने करीब चार महीने तक अपने पिता के अकाउंट से रकम निकालकर ऑनलाइन गोल्ड खरीदा और उसे घर में छिपाकर रखा.
टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष चंद्रा ने किया, हेड कॉन्स्टेबल मोहित और कॉन्स्टेबल सुरेश पाल टीम में शामिल थे. एसीपी अनिल शर्मा की देखरेख में साइबर एनालिटिक्स और मैन्युअल इंटेलिजेंस के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई गई.
पुलिस ने 100 ग्राम सोना बरामद किया और आरोपी के एचडीएफसी अकाउंट में ₹3 लाख की रकम फ्रीज की गई.
जांच में पता चला कि पीड़ित 68 वर्षीय बुजुर्ग आजादपुर मंडी में पार्किंग ऑपरेटर रह चुके हैं. बैंकिंग की जानकारी सीमित होने और शारीरिक कमजोरी के चलते उन्होंने अपने बेटे पर भरोसा करते हुए बैंक संबंधी काम सौंप दिए थे और इसी भरोसे का शिवम ने फायदा उठाया.
शिवम ने अपने पिता का मोबाइल सिम चुराया, नया फर्जी UPI आईडी बनाया और उसी से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हुए गोल्ड कॉइन खरीदे. फिर उन गोल्ड कॉइनों को अलमारी में कपड़े में लपेटकर छिपा दिया.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शिवम अपने पिता के पहले विवाह से हुए बेटे से ईर्ष्या करता था. पिता ने पार्किंग व्यवसाय बड़े बेटे को सौंप दिया था, जिससे नाराज होकर शिवम ने यह प्लान बनाया.
घरेलू खर्च के लिए सीमित पैसे मिलने से वह परेशान था और बदले की भावना में उसने डिजिटल फ्रॉड की साजिश रची.
यह भी पढ़ें- Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा घोट रही दम! इंडिया गेट पर हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’; AQI लेवल 325
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
52 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines