---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

क्या दिल्ली CMO के आधिकारिक हैंडल को अरविंद केजरीवाल ने अपना बनाया? BJP ने लगाया बड़ा आरोप

Delhi CMO X Handle: भाजपा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सीएमओ का ट्विटर हैंडल हैक कर उसे अपने नाम से बदल दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एलजी से जांच की मांग की है। इसी बीच अकाउंट सस्‍पेंड होने की खबर सामने आई है।

---खबर नीचे जारी है---

FACT CHECK News: क्या अरविंद केजरीवाल अभी भी द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री हैं! ये हम नहीं कह रहे बल्कि दिल्ली CMO का सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स बता रहा है। गुरुवार को उस वक्त एक नया विवाद तब खड़ा हो गया जब दिल्ली सीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा मिला ‘Arvind Kejriwal at work’। दरअसल, यह अकाउंट पहले द‍िल्‍ली सीएम नाम से चलता था लेकिन, अब भाजपा दावा कर रही है क‍ि अरविंद केजरीवाल ने इस अकाउंट को हैक कर ल‍िया और चुनाव हारने के बाद उसे अपना नाम दे द‍िया है। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक, इस एकाउंट को डिलीट कर दिया गया है।

क्या लिखा था एक्स पर?

दिल्ली सीएमओ एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा था ‘Arvind Kejriwal at work’। एक्स अकाउंट के विवरण में लिखा था, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बिजली और सार्वजनिक सेवाओं में सुधारों के साथ दिल्ली के शासन में क्रांति ला दी।” यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है जब भाजपा ने दिल्ली चुनाव में स्पष्ट जीत हासिल की है। क्या सच में AAP ने दिल्ली CMO के X का हैंडल का नाम बदलकर Arvind Kejriwal at work कर दिया है? चलिए इस फैक्ट की जांच करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

BJP नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर ‘डिजिटल लूट’ का आरोप लगाया है। साथ ही उपराज्यपाल से इसकी शिकायत करने की बात कही है। भाजपा का आरोप है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने सोशल मीडिया वेबसाइट X पर CMO दिल्ली के ऑफिशियल अकाउंट का नाम बदलकर उसे अरविंद केजरीवाल के नाम से कर दिया है। साथ ही AAP पर दिल्ली सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाया है और इस मामले की जांच कराने के लिए LG से अपील की है।

भाजपा ने FIR दर्ज करने की मांग की

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सीएमओ का अकाउंट बदलकर उसे अपना अकाउंट बना लिया, यह सरकारी पैसे की सीधी लूट है… यह डिजिटल लूट है… हमने एलजी से मांग की है कि दिल्ली सरकार का आईटी विभाग तुरंत एफआईआर दर्ज करे, जांच शुरू करे और सख्त कार्रवाई करे।”

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

क्या है एक्स की पॉलिसी?

सोशल मीडिया एक्स की नीतियों के अनुसार, यदि शासन में परिवर्तन होता है तो एक ही हैंडल से दो माइक्रोब्लॉगिंग अकाउंट बनाए जाते हैं। पुराने अकाउंट को, जिसे मदर अकाउंट भी माना जाता है, अर्काइव कर दिया जाता है और बाद वाले अकाउंट को सक्रिय रखा जाता है। हालांकि, भारत में, एक्स हैंडल आमतौर पर नए नेता को सौंप दिए जाते हैं, जिन्हें देश के मतदाताओं द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाता है।

दिल्ली के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के पास एक एक्स हैंडल है, जिसे अगले पदाधिकारी को सौंप दिया जाना चाहिए था जैसा कि राज्यपालों और भारत के राष्ट्रपति के लिए होता है। हालांकि, यह सीएमओ एक्स हैंडल अब एक अर्काइव अरविंद केजरीवाल के एकाउंट में बदल गया है। इस हैंडल पर आखिरी पोस्ट 6 जनवरी को की गई थी जबकि दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए थे।

---खबर नीचे जारी है---

बिजेंद्र गुप्ता ने लगाया यूट्यूब से वीडियो डिलीट करने का आरोप

वहीं, भाजपा नेता बिजेंद्र गुप्ता ने YouTube से वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, ‘जैसे-जैसे केजरीवाल की सच्चाई सामने आ रही थी उसको रोकने के लिए AAP ने दिल्ली सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से वीडियो को हटा दिया। दिल्ली सरकार के आधिकारिक YouTube चैनल से विधानसभा सत्रों और सरकारी कार्यक्रमों की पुरानी वीडियो हटाकर केजरीवाल ने अपनी नाकामियों को छिपाने की नाकाम कोशिश की है। जो केजरीवाल पारदर्शिता की बात करते थे, वही आज अपने झूठ और नाकामी की पोल खुलने के डर से सरकारी डिजिटल दस्तावेज मिटवा रहे है। यह जनता के साथ विश्वासघात है। AAP जितना भी छिपाने की कोशिश करे, सत्य को कभी दबाया नहीं जा सकता!’

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 13, 2025 11:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola