Delhi Crime News: दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में रहने वाले एक नौवीं के छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के मौके पर उसे आईफोन गिफ्ट करने और उसे इम्प्रेस करने के लिए मां के गहनों पर ही डाका डाल दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि आरोपी छात्र की मां ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि मां ने घर में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो उनका नाबालिग बेटा ही दोषी निकला।
ये भी पढ़ेंः कौन है संजीव जैन? पुलिस ने 60KM पीछा करके पार्श्वनाथ डेवलपर्स के CEO को किया गिरफ्तार
नाबालिग आरोपी ने अपनी मां के गहनों को ककरोला इलाके में दो अलग-अलग दुकानदारों के पास बेचा था। ये दुकानदार सोने के गहनों का काम करते हैं। गहनों को बेचने से मिले पैसों का इस्तेमाल आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए महंगा आईफोन खरीदने के लिए किया। माना जा रहा है कि आरोपी छात्र उक्त लड़की के साथ रिलेशनशिप में है।
पुलिस ने 40 वर्षीय सुनार कमल वर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके पास एक गोल्ड रिंग और कान के इयररिंग बरामद किया है।
3 अगस्त को हुई चोरी की वारदात
पुलिस ने बताया कि तीन अगस्त को महिला ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत में दो सोने की चेन, एक जोड़ी ईयररिंग और एक गोल्ड रिंग के 2 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम के 3 बजे के बीच चोरी होने की बात कही गई।
द्वारका के डीसीपी अंकित सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी खंगाले गए। जांच में पाया गया कि महिला के घर के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं है। इसके बाद पड़ोसी से पूछताछ की गई। लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।
चोरी की घटना के बाद से गायब था बेटा
पुलिस ने जांच में बाहरी तत्वों को साइड रखकर घर के सदस्यों पर फोकस किया। पुलिस ने पाया कि चोरी की कथित घटना के बाद से महिला का बेटा नदारद है। पुलिस ने आरोपी छात्र के दोस्तों से संपर्क किया और पाया कि उसने 50 हजार रुपये में नया आईफोन खरीदा है। आरोपी छात्र को पकड़ने के लिए पुलिस ने धरमपुरा, ककरोला और नजफगढ़ में कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन हर बार नौवीं में पढ़ने वाला शातिर छात्र पुलिस को गच्चा देता रहा।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बिछाया जाल
इस बीच पुलिस को किसी ने जानकारी दी कि आरोपी छात्र शाम के 6 बजे के करीब अपने घर लौटेगा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 6.15 बजे के करीब पुलिस ने आरोपी छात्र को उसके घर के पास देखा, लेकिन उसे पुलिस की मौजूदगी की भनक लग गई और उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया।
सर्च के दौरान पुलिस ने उसके पास से आईफोन बरामद कर लिया। शुरू में आरोपी छात्र ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया। लेकिन पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर लड़के ने कबूल कर लिया कि उसने मां के गहने दो सुनारों को बेचे हैं। नाबालिग आरोपी ने बताया कि बीमारी के चलते उसके पिता की मौत हो गई है। उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता और अक्सर उसके कम नंबर आते हैं।
अपनी ही क्लास की लड़की के साथ रिलेशनशिप
आरोपी छात्र के दोस्तों ने बताया कि वह अपनी ही क्लास में पढ़ने वाली लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। डीसीपी अंकित सिंह ने कहा कि आरोपी छात्र ने गर्लफ्रेंड के जन्मदिन को शानदार बनाने के लिए पहले अपनी मां से ही पैसे मांगे थे, लेकिन इनकार के बाद उसने गहने चुराने का फैसला किया। पुलिस ने कहा कि मामले में अभी जांच जारी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
23 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
28 mins agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
2 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
6 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
6 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
7 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
9 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines