हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रेंड की खुमारी! हिल स्टेशन पर बर्थडे मनाने के लिए की लूट, दिल्ली में 7 नाबालिग गिरफ्तार

किसी हिल स्टेशन पर दोस्त का जन्मदिन मनाना है, इसके लिए ग्रुप के बाकी दोस्त लूट और चोरी करते हैं ताकि पैसा आए और पहाड़ों पर दोस्त का जन्मदिन मनाया जा सके। ये कोई फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं है। दिल्ली में ये हकीकत का सीन है। पुलिल ने गैंग के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने हैरान करने वाले एक केस का खुलासा किया है। सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करते हुए लोगों को हिल स्टेशन पर जन्मदिन मनाने की खुमारी चढ़ने लगी है। इसके लिए लोग किसी भी तरीके से फंड जुटाने में जुटे हैं। दिल्ली में ऐसा ही एक केस सामने आया है। जिसमें एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए पूरे ग्रुप में चोरी और लूट की। हैरानी की बात है कि ये सभी नाबालिग हैं। द्वारका जिले में पुलिस ने बाइक लूट और चोरी की वारदातों में शामिल 7 नाबालिग (CCLs) को पकड़कर एक बड़े गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 7 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, गत 15 मार्च को दिल्ली के लक्ष्मी विहार निवासी निखिल अपने भतीजे के साथ बाइक से ककरोला गंदा नाला रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर मारपीट की और उनकी बाइक व 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए। इस मामले में द्वारका नॉर्थ थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी द्वारका के निर्देश पर स्पेशल स्टॉफ की टीम बनाई गई।

यह भी पढ़ें: विदेशी पिस्टल, मशीन गन… दिल्ली में इंटरनेशनल आर्म्स रैकेट का पर्दापाश, नेपाल से दिल्ली तक ऐसे करते थे सप्लाई

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस ने करीब 10 किमी के दायरे में लगे 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही लोकल इनपुट और मुखबिरों की मदद से 6 नाबालिगों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद एक और साथी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 चोरी, लूटी गई बाइक बरामद की हैं, जिनमें बजाज पल्सर और टीवीएस राइडर शामिल हैं।

हैरान करने वाला हुआ खुलासा

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इन बाइकों को बेचकर पैसे जुटाना चाहते थे, ताकि गैंग के एक सदस्य का जन्मदिन किसी हिल स्टेशन पर धूमधाम से मना सकें

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली के पालम में भीषण आग, 9 की मौत, NHRC ने मांगी जवाबदेही

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola