नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोमवार को सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान DJB उपाध्यक्ष ने गहनता से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। सोनिया विहार प्लांट में पानी का उत्पादन बढ़ाने के लिए सोमनाथ भारती ने अधिकारियों को प्लांट को अपग्रेड करने के निर्देश दिए।
142 एमजीडी पानी का उत्पादन
सोनिया विहार प्लांट का अपग्रेड होने से इस प्लांट से 5 एमजीडी अतिरिक्त पानी का उत्पादन होगा। वर्तमान में सोनिया विहार प्लांट से 142 एमजीडी पानी का उत्पादन किया जा रहा है। सोमनाथ भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली को पेयजल के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के विजन के लिए पानी का उत्पादन बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस विजन को पूरा करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और इस काम में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस निरीक्षण में दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट होगा अपग्रेड
उत्तर -पूर्वी दिल्ली स्थित सोनिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दिल्ली जल बोर्ड की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस प्लांट से वर्तमान में रोजाना 142 एमजीडी पानी का उत्पादन किया जा रहा है। सोनिया विहार प्लांट से दक्षिण और पूर्वी दिल्ली में पानी की सप्लाई की जाती है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने प्लांट का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों से पानी का उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को सोनिया विहार प्लांट को अपग्रेड करने के निर्देश दिए। इस प्लांट को अपग्रेड करने के लिए उन्नत तकनीक और अधिक क्षमता के फिल्टर, पंपिंग और नोजल को बदलने का काम किया किया जाएगा।
1.5 एमजीडी क्षमता के रेनीवेल चालू होगा
सोमनाथ भारती ने सोनिया विहार प्लांट के पास स्थित 1.5 एमजीडी क्षमता के रेनीवेल को भी जल्द चालू करने के निर्देश दिए। प्लांट अपग्रेडेशन और रेनीवेल के चालू होने से सोनिया विहार प्लांट से 5 एमजीडी अतिरिक्त पानी का उत्पादन हो सकेगा। पानी का उत्पादन बढ़ने से पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में जलापूर्ति में बड़ा सुधार आने का अनुमान है। सोमनाथ भारती ने बताया कि सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को गंगा कैनाल और यमुना नदी से कच्चे पानी की सप्लाई की जाती है।
2025 से पहले साफ़ हो सकती है यमुना
यमुना की सफाई को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सोमनाथ भारती ने कहा कि बीजेपी यमुना पर गंदी राजनीति कर रही है। दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए गलत आरोप लगा रही है।यमुना के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वादा है कि 2025 तक यमुना को साफ कर डुबकी लगाएंगे और हर दिल्लीवासी को यमुना में डुबकी लगाने का मौका देंगे । साथ ही बीजेपी के नेताओं को भी। दिल्ली जल बोर्ड यमुना को साफ करने के काम में निरंतर जुटा हुआ है।
13 जगह ट्रैप किया गया
डीजेबी उपाध्यक्ष ने बताया कि यमुना को गंदा करने वाले 18 पॉइंट में से 13 पॉइंट को अब तक ट्रैप किया जा चुका है और बाकी बचे हुए 5 पॉइंट्स को भी जल्द ही ट्रैप कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर यमुना पर राजनीति ना हो और उपराज्यपाल दिल्ली सरकार का सहयोग करें तो इस काम में ओर तेजी लाई जा सकती है ताकि हम 2025 से पहले ही यमुना को साफ करने का लक्ष्य हासिल कर सकें।
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
3 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
4 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
9 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
9 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
11 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
21 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
23 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines