नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा और मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी की डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। इनकी शादी राजस्थान के उदयपुर स्थित होटल लीला पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाज के साथ होगी, वहीं इस दौरान कई चीजें देखने को मिलेंगी, जो फैन्स के दिलों में रोमांच पैदा करने वाली हैं। जानें फंक्शन की पूरी डिटेल…
गौरतलब है कि 11 नवंबर 1988 को सेंट्रल दिल्ली में जन्मे राजनेता (आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद) राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आगामी 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की रस्माें के लिए राजस्थान के उदयपुर स्थित होटल लीला पैलेस को बुक किया गया है।
सूत्रों की मानें तो पहले पिछोला झील के बीच स्थित होटल ताज में राघव की सेहराबंधी होगी। इसके बाद दुल्हन परिणीति को लेने के लिए राघव चड्ढा की बारात ताज होटल से रवाना होगी। दरअसल, लीला पैलेस होटल पिछोला झील के पास स्थित है। इसके सुइट से झील, ताज होटल, सिटी पैलेस आदि को देखा जा सकता है। इस होटल में मेवाड़, मेवाड़ टेरिस और मारवाड़ तीन स्पेशल वेडिंग वेन्यू हैं। शादी की सभी रस्में इन्हीं में होंगी। उधर, आठ कैटेगरीज में बंटे होटल में कमरों का एक दिन का किराया 47 हजार से 10 लाख रुपए तक है।
इसके अलावा भी कई रोमांचक बातें इस शादी समारोह में सामने आने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार इस मधुर वेला को यादगार बनाने के लिए बारात अपने शाही अंदाज के लिए जानी जाती रॉयल गणगौर बोट में जाएगी। मेवाड़ी परम्परा के हिसाब से बोट्स की सजावट की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं दूल्हा-दुल्हन के कमरों के अलावा होटल में मेहमानों के लिए बुक किए गए सुइट्स को भी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। होटल लीला को सजाने के लिए कोलकाता और दिल्ली से खास किस्म के फूल मंगवाए जाएंगे। शादी के दिन सफेद फूल इस्तेमाल किए जाएंगे, वहीं होटल को भी पर्ल व्हाइट थीम पर सजाया जाएगा।
इतना ही नहीं, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पर्ल व्हाइट के साथ गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन के आउटफिट में नजर आएंगे। मेहमाननवाजी के राजस्थानी अंदाज ‘पधारो म्हारे देश’ के लिए मशहूर उदयपुर उन खास पलों का साक्षी बनने को तैयार है, वहीं बड़ी दिलचस्पी दुल्हन की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा के फैमिली के साथ भारत आने को लेकर भी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह कब आ रही हैं।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
11 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
12 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines